मुंबई, 11 सितंबर (हि.स.) : महाराष्ट्र के भंडारा जिले के लाखनी तहसील में पिंपलगांव के पास नागपुर-रायपुर हाइवे पर आज सुबह ट्रक और बोलेरो के बीच हुई टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। हाइवे पुलिस के मुताबिक घायलों को भंडारा स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। वहां से गंभीर रूप से घायलों को नागपुर रेफर किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कुछ महिलाएं और अन्य मजदूर बोलेरो से नागपुर की ओर जा रहे थे। लाखनी के पास पिंपलगांव इलाके में पेट्रोल पंप और भाऊचा ढाबा के नजदीक हाइवे के किनारे खड़े ट्रक से अचानक बोलेरो टकरा गई । इस घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में छह महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। इस घटना में घायल नौ लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही गड़ेगांव स्थित हाइवे पुलिस रिलीफ सेंटर के प्रमुख रवींद्र रेवतकर अपने सहयोगियों और भंडारा पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस और बचाव दल ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ितों की पहचान की जा रही है।
महाराष्ट्र : भंडारा में ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, 9 लोगों ने गंवाई जान, 9 घायल
मृतकों में छह महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।
संबंधित सामग्री
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दो हादसों में महिला की मौत, 46 घायल
मारोग में यात्री वाहन और मदद के लिए जा रहा क्यूआरटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त
कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया
पीआरटीसी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, कंडक्टर की मौत
राहगीरों ने बचाव कार्य कर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला
बेमेतरा-कवर्धा हाईवे पर ट्रक-एंबुलेंस की भीषण टक्कर, चालक की मौत
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू की
दो वाहनों की भीषण टक्कर : इटावा के डीएफओ और कार चालक की मौत
हादसे में तीन अन्य लोग घायल, सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय में कराया गया भर्ती <br/>