लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा

दो वाहनों की भीषण टक्कर : इटावा के डीएफओ और कार चालक की मौत

हादसे में तीन अन्य लोग घायल, सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय में कराया गया भर्ती <br/>

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
 दो वाहनों की भीषण टक्कर : इटावा के डीएफओ और कार चालक की मौत

फिरोजाबाद, 29 सितंबर (हि.स.) : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में इटावा के जिला वन अधिकारी (डीएफओ) विकास नायक और उनके कार चालक देवांश की मौत हो गई। हादसा डीएफओ की एक्सयूवी कार और सामने से अनियंत्रित होकर आई स्कॉर्पियो की टक्कर से हुआ। दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में उपचार चल रहा है। राजस्थान के नागौर निवासी डीएफओ विकास नायक (36) चालक देवांश (25) और केशवती (65) के साथ लखनऊ से नोएडा की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 69 के पास पहुंची, तभी दूसरी दिशा से अनियंत्रित होकर आई स्कॉर्पियो ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक्सयूवी सवार तीनों लोग घायल हो गए। वहीं, स्कॉर्पियो में सवार डेविड ब्रेन डिसूजा (61), उनकी पत्नी ममता डिसूजा (59), निवासी राजारहाट, उत्तर कोलकाता और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, वन विभाग के अधिकारी और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय भेजा, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने डीएफओ विकास नायक और उनके चालक देवांश को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। बताया गया है कि घायल केशवती कानपुर में तैनात रेंजर उपासना की मां हैं। उन्हें जेवर जाना था और इसी कारण वह डीएफओ की कार से यात्रा कर रही थीं। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि स्कॉर्पियो और एक्सयूवी की टक्कर में पांच लोग घायल हुए थे। सभी को उपचार के लिए सैफई भेजा गया, जहां डीएफओ विकास नायक और उनके चालक देवांश की मृत्यु हो गई। हादसे की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित सामग्री

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दो हादसों में महिला की मौत, 46 घायल

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दो हादसों में महिला की मौत, 46 घायल

मारोग में यात्री वाहन और मदद के लिए जा रहा क्यूआरटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त

कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक

कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया

पीआरटीसी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, कंडक्टर की मौत

पीआरटीसी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, कंडक्टर की मौत

राहगीरों ने बचाव कार्य कर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला

राम मंदिर से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त

राम मंदिर से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त

राम मंदिर दर्शन कर असम लौट रहे थे यात्री, हादसे में 25 से 30 घायल

सिरसा में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, 3 की मौत 2 दर्जन घायल

सिरसा में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, 3 की मौत 2 दर्जन घायल

जिस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ, वही नीचे दबकर मर गया।