दोराहा, 30 सितंबर (जस्ट क्लिक) : नेशनल हाईवे पर दोराहा के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पीआरटीसी की बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय राहगीरों और आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया तथा बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक कंडक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करवाया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। नेशनल पीआरटीसी बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कंडक्टर की मौत
पीआरटीसी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, कंडक्टर की मौत
राहगीरों ने बचाव कार्य कर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला
संबंधित सामग्री
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दो हादसों में महिला की मौत, 46 घायल
मारोग में यात्री वाहन और मदद के लिए जा रहा क्यूआरटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त
कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया
दो वाहनों की भीषण टक्कर : इटावा के डीएफओ और कार चालक की मौत
हादसे में तीन अन्य लोग घायल, सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय में कराया गया भर्ती <br/>
राम मंदिर से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त
राम मंदिर दर्शन कर असम लौट रहे थे यात्री, हादसे में 25 से 30 घायल
सिरसा में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, 3 की मौत 2 दर्जन घायल
जिस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ, वही नीचे दबकर मर गया।