रायपुर, 30 सितंबर (हि.स.) : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम कन्हेरा के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक और एंबुलेंस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 19 वर्षीय योगेश साहू के रूप में हुई है। वह रायपुर के डूंडा स्थित श्री शिवाय हॉस्पिटल में एंबुलेंस चालक के रूप में कार्यरत था और डूंडा का ही रहने वाला था। एंबुलेंस में सवार दूसरे व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय रमेश गोस्वामी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया। खण्डसरा थाना पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस कवर्धा के एक गांव में शव छोड़कर रायपुर लौट रही थी। वहीं ट्रक तिल्दा से चावल खाली कर कवर्धा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम कन्हेरा के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही खण्डसरा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक और घायल को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनास्थल से चावल से लदे ट्रक और क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को जब्त कर लिया गया है। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर फंस गए, जिससे नेशनल हाईवे-30 पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कन्हेरा के पास देर रात हुआ हादसा
बेमेतरा-कवर्धा हाईवे पर ट्रक-एंबुलेंस की भीषण टक्कर, चालक की मौत
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू की
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•
संबंधित सामग्री
माइनर में गिरी बेकाबू कार, 2 किसानों की मौत
हादसे में दो किसानों की मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
सब्जी लदे पिकअप वैन और हाइवा की आमने-सामने की टक्कर, चालक और सह चालक की मौत
मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क पर हाईवे वैन तथा सब्जी लदे पिकअप वैन का टकराव हुआ। चालक और सहचालक दोनों की मौत हुई, जिनमें एक 25 वर्षीय और दूसरा 23 वर्षीय थे।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार- चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मचा कोहराम
मीरजापुर में वाराणसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे पर बाइक सवार विनोद कुमार यादव की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हुई। परिवार ने दुःख व्यक्त किया, फरार कार चालक की तलाश में है।