दुबई, 9 सितंबर (हि.स.) : पाकिस्तान की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर हांगकांग के खिलाफ महिला टी20 एशिया कप मुकाबले के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। यह घटना पाकिस्तान की पारी के पांचवें ओवर में हुई। बाएं हाथ की कलाई की स्पिन गेंदबाज कैरी चान की उछाल लेती गेंद पर फिरोजा ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी और स्टंप के सामने उनके पैड से जा टकराई। मैदानी अंपायर ने उन्हें पगबाधा आउट दे दिया। टूर्नामेंट में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, इसलिए फिरोजा को मैदान छोड़ना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार, मैदान से बाहर जाते समय उन्होंने अपने बल्ले की ओर इशारा करते हुए यह जताया कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर गई थी। इसे मैदानी अंपायर के फैसले पर असहमति जताना माना गया, जो आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन है। यह पिछले 24 महीनों में फिरोजा का दूसरा अपराध है। इसके साथ इस अवधि में उनके कुल डिमेरिट अंक दो हो गए हैं। महिला एशिया कप में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कार्रवाई का सामना करने वाली वह दूसरी पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। इससे पहले कप्तान फातिमा सना पर भारत के खिलाफ मुकाबले में शैफाली वर्मा को आउट करने के बाद विदाई इशारा करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था और एक डिमेरिट अंक दिया गया था। भारत की पारी के दूसरे ओवर में शैफाली ने फातिमा की गेंद पर वापसी कैच दिया था। इसके बाद फातिमा ने जश्न मनाते हुए पवेलियन की ओर इशारा किया था, जिस पर अधिकारियों का ध्यान गया था। हांगकांग को 72 रन से हराकर पाकिस्तान ने ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम के रूप में जगह बनाई। अब शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। पहला सेमीफाइनल गुरुवार को बांग्लादेश और भारत के बीच खेला जाएगा।
गुल फिरोजा पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी जुड़ा
इस तरह पाकिस्तानी टीम ने हांगकांग को 72 रन से हराकर ग्रुप-ए से अग्रणी स्थान प्राप्त किया।
संबंधित सामग्री
भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से हराया, सैमीफाइनल के करीब पहुंचा
मौजूदा चैंपियन भारत ने अब तक तीन मुकाबलों में दो जीत और एक ड्रॉ की उपलब्धि की है।
पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर लगा जुर्माना
फातिमा को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की आचार संहिता के स्तर-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।
स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, हांगकांग को 137 रन से रौंदा
मंधाना ने 18वां शतक लगाकर मेग लैनिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिलाओं में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड प्राप्त कर लिया।
खिताब बचाने उतरेंगी भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें
टीम ने नए मुख्य कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में लंबे समय तक योजनाबद्ध प्रशिक्षण किया है।
आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में चमारी अटापट्टू का जलवा
ऑलराउंडरों की सूची में वह तीसरे स्थान पर कायम हैं।