दुबई, 4 सितंबर (हि.स.) : स्मृति मंधाना की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग को 137 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन बनाए। मंधाना ने महज 64 गेंदों पर 14 चौकों और सात छक्कों की मदद से 124 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 17 गेंदों पर 28 रन बनाए। प्रतिका रावल ने 10, ऋचा घोष ने 11 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 10 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 16.2 ओवर में सिर्फ 56 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट झटके, जबकि नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत को दो- दो सफलता मिली। स्मृति मंधाना की 124 रन की पारी सिर्फ मैच जिताऊ नहीं रही, बल्कि रिकॉर्डों से भी भरपूर रही। यह उनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 18वां शतक था, जिसके साथ उन्होंने मेग लैनिंग (17 शतक) को पीछे छोड़कर महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा मंधाना ने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने का भी गौरव हासिल किया। आईसीसी के अनुसार, मंधाना के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल रन 10,880 हो गए हैं, जबकि मिताली राज के नाम 10,868 रन हैं।
स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, हांगकांग को 137 रन से रौंदा
मंधाना ने 18वां शतक लगाकर मेग लैनिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिलाओं में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड प्राप्त कर लिया।
संबंधित सामग्री
भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से हराया, सैमीफाइनल के करीब पहुंचा
मौजूदा चैंपियन भारत ने अब तक तीन मुकाबलों में दो जीत और एक ड्रॉ की उपलब्धि की है।
खिताब बचाने उतरेंगी भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें
टीम ने नए मुख्य कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में लंबे समय तक योजनाबद्ध प्रशिक्षण किया है।
वैभव सूर्यवंशी 92 रन पर आउट, तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
वह दलीप ट्रॉफी में अर्द्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए।
प्रिया पूनिया के तूफानी शतक से साउथ दिल्ली जीता, ईस्ट दिल्ली को 70 रन से दी मात
महज 66 गेंदों पर में प्रिया ने 117 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसमें उन्होंने 13 चौके और 6 छक्के जड़े।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सैंट्रल दिल्ली क्वींस को 11 रन से हराया
बारिश की वजह से यह मुकाबला 8 ओवरों तक ही सीमित रहा।