मोकी (चीन), 03 सितंबर (हि.स.) : भारतीय जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीमें एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 में अपने-अपने खिताब का बचाव करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चीन के मोकी में 4 से 13 सितंबर तक होने वाले इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि पुरुष टीम रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी अपने नाम करने का लक्ष्य रखेगी। भारतीय जूनियर महिला टीम ने पिछली दो प्रतियोगिताओं में खिताब जीता है और इस बार टीम की कप्तानी मिडफील्डर खैदेम शिलेम चानू करेंगी। टीम ने नए मुख्य कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में लंबे समय तक योजनाबद्ध प्रशिक्षण किया है। टूर्नामेंट की तैयारी के तहत भारतीय टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया, जहां उसने स्कॉटलैंड की सीनियर महिला टीम, अमेरिका की अंडर-21, इंग्लैंड की अंडर-21 और बेल्जियम की अंडर-21 टीमों के खिलाफ सात मुकाबले खेले। इस दौरे से खिलाड़ियों को अलग-अलग खेल शैलियों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का मौका मिला। कोच टिम व्हाइट ने कहा कि टीम ने परिस्थितियों के साथ अच्छी तरह तालमेल बैठा लिया है और दक्षिण कोरिया के खिलाफ शुरुआती मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में कई महीनों की तैयारी और इंग्लैंड दौरे के बाद टीम एशिया की मजबूत टीमों का सामना करने के लिए तैयार है। भारत एलीट पूल में है और 5 सितंबर को दक्षिण कोरिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगा। इसके बाद 6 सितंबर को मलेशिया, 8 सितंबर को जापान और 9 सितंबर को मेजबान चीन से मुकाबला होगा। भारतीय जूनियर पुरुष टीम भी गत चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। इस बार डिफेंडर अनमोल एक्का टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि नए मुख्य कोच फ्रेडरिक सोएज के कार्यकाल की शुरुआत खिताबी जीत के साथ करने का लक्ष्य होगा। कोच फ्रेडरिक सोएज ने कहा कि चीन के खिलाफ आखिरी मैच से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। भारत पूल ए में 5 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगा। इसके बाद 6 सितंबर को जापान, 8 सितंबर को दक्षिण कोरिया और 9 सितंबर को चीनी ताइपे के खिलाफ मुकाबले होंगे। दोनों भारतीय टीमें गत चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतर रही हैं। लाइव प्रसारण जूनियर एशिया कप 2026 के मुकाबले एशियन हॉकी फेडरेशन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखे जा सकेंगे।
जूनियर एशिया कप : महिला टीम की नजर हैट्रिक पर
खिताब बचाने उतरेंगी भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें
टीम ने नए मुख्य कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में लंबे समय तक योजनाबद्ध प्रशिक्षण किया है।
By :
Sukhwinder Kaur
,
Just Click National
•
टैग्स:
junior hockey teams India Asia Cup 2026
Asian Hockey Federation
women's hockey
men's hockey
female captain
female team victory
Asian tournament preparation
international matches
coaching staff
training schedule
championship ambitions
संबंधित सामग्री
एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम रवाना
भारत महिला हॉकी टीम ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया, ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल किया और एशिया के लिए तैयार है।
एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, हरमनप्रीत सिंह के हाथों में कमान
हॉकी इंडिया ने जापान में आयोजित होने वाले 20वें एशियाई खेलों (2026) की तैयारी के लिए भारत के 20 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम का चयन किया है।