नई दिल्ली, (हि.स.) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि अपने शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर उन्हें सुविचारों और सुसंस्कारों से सुशिक्षित करते हैं। प्रधानमंत्री ने सभी से गुरुजनों के आदर्शों को अपने जीवन का संबल बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को एक्स पर सुभाषितम् साझा किया, “प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा। शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥” इस सुभाषित में गुरु के छह स्वरूपों का वर्णन किया गया है। इसका भावार्थ है कि जो व्यक्ति जीवन में प्रेरणा देता है, सही दिशा और मार्ग की सूचना देता है, ज्ञान एवं सत्य का बोध कराता है, मार्गदर्शन करता है, शिक्षा देता है और समझ विकसित कर आत्म-विकास का रास्ता प्रशस्त करता है, वह गुरु के रूप में स्मरणीय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु ज्ञान के साथ शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर उन्हें अच्छे विचारों और संस्कारों से गढ़ते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं की महत्ता को रेखांकित किया तथा शिष्यों में अच्छे संस्कार बढ़ाने का आह्वान किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु की महत्ता को रेखांकित किया।
संबंधित सामग्री
प्रधानमंत्री ने महानायक उत्तम कुमार को जन्म शताब्दी पर दी श्रद्धांजलि
फिल्म प्रेमियों का मानना है कि सत्यजित रे ने फिल्म 'नायक - द हीरो' की पूरी स्क्रिप्ट महानायक उत्तम कुमार को ध्यान में रखकर लिखी थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने मिलाद-उन-नबी और ओणम पर देशवासियों को दी बधाई
एक जीवंत त्यौहार है, जिसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने प्रार्थना की कि ओणम समाज में खुशी, एकता और समृद्धि की भावना को और बढ़ावा दे।
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से किया परोपकारी बनने का आह्वान
जीवन की सार्थकता के लिए हर प्राणी की मदद करनी होगी।
1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी ए.आई. स्किल ट्रेनिंग : मोदी
इस पहल का उद्देश्य भारतीय युवाओं को ग्लोबल स्तर पर ए.आई. का नेतृत्व करने के लिए तैयार करना है।
जींद : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लिए जींद तैयार
हरियाणा के जिंद में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन कर दिया गया। इस विशेष इवेंट को सज्जित कर सुरक्षा मजबूत रखते हुए स्कूल बच्चों ने भी पहला रैल्वे सफर किया। यह कदम हरियाणा के आधुनिककरण और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण चाल है।