विदेश मंत्रालय के सूत्र का दावा

चीन के दबाव में किसी भी देश के बचाव दल को नेपाल आने की नहीं दी जा रही है इजाजत

सबसे पहले भारत की तरफ से एनडीआरएफ की टीम को भेजने का प्रस्ताव रखा गया था। नेपाल ने कहा कि राहत सामग्री को वह स्वीकार तो करेगा लेकिन किसी भी देश के रैस्क्यू टीम को फिलहाल आने की इजाजत नहीं दे सकता है।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
चीन के दबाव में किसी भी देश के बचाव दल को नेपाल आने की नहीं दी जा रही है इजाजत

काठमांडू, 28 अगस्त (हि.स.) : नेपाल सरकार ने पहले दिन ही यह संकेत दे दिया गया था कि वह किसी भी देश के रैस्क्यू टीम को नेपाल आने की इजाजत नहीं देगा। इस हादसे के बाद सबसे पहले भारत की तरफ से एनडीआरएफ की टीम को भेजने का प्रस्ताव रखा गया था। भारत सरकार की तरफ से नेपाल सरकार को यदि आवश्यकता हुई तो बचाव तथा राहत के काम के लिए एनडीआरएफ की टीम को भेजने का प्रस्ताव रखा था। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत को इस तरह के किसी रेस्क्यू टीम को भेजने की आवश्यकता नहीं है। नेपाल ने कहा कि राहत सामग्री को वह स्वीकार तो करेगा लेकिन किसी भी देश के रेस्क्यू टीम को फिलहाल आने की इजाजत नहीं दे सकता है। आखिर क्या कारण है कि इतनी बड़ी तबाही के बाद नेपाल किसी देश को रेस्क्यू टीम लाने की इजाजत नहीं दे रहा है? सूत्रों की माने तो इसके पीछे है चीन का लगातार दबाव। दरअसल नेपाल के जिन इलाकों में सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है वह क्षेत्र चीन की सीमा से सटा हुआ है। तस्वीरों में यह दिखाई दे रहा है कि नेपाल चीन सीमा को जोड़ने वाली केरूंग नाका पूरी तरह से तबाह हो चुका है और वहां पर अब अंतरराष्ट्रीय सीमा जैसा कोई निशान नहीं बचा है। चीन को आशंका है कि रेस्क्यू बल के नाम पर विदेशों से सैनिक और गुप्तचर आ सकते हैं और वो चीन की सीमा पर जासूसी निगरानी रखने के लिए कुछ कर सकते हैं। नेपाल के विदेश मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि जब से यह हादसा हुआ है तब से लेकर चीनी दूतावास के तरफ से लगातार इस बात का प्रेशर दिया जा रहा है कि किसी भी देश की रेस्क्यू टीम को या रेस्क्यू टीम के नाम पर किसी देश की सेना को रसुवा के सीमावर्ती इलाकों में आने की इजाजत नहीं दिया जाए। नाम नहीं बताने की शर्त पर नेपाल के मंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य हो रहा है कि जहां इस प्राकृतिक आपदा के बाद भारत सहित अन्य देश मदद की हाथ बढ़ा रहा है और चीन पहले मिनट से ही सिर्फ रसुवा की सीमा से सटे आसपास के इलाके में किसी अन्य देश के रेस्क्यू टीम को नहीं घुसने देने के लिए दबाव बना रहा है। चीन को भारत से भी अधिक सबसे अधिक चिंता अमेरिका सहित पश्चिमी देशों के रेस्क्यू टीम पर है। चीनी दूतावास और चीन के प्रशासन को लगता है कि रेस्क्यू के नाम पर उन देशों के तरफ से सेना और इंटेलिजेंस एजेंसी के लोग चीन की सीमा क्षेत्र में आ सकते हैं। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार को सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को समझने का आग्रह किया है।

संबंधित सामग्री

गंगा के तेज कटाव का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

गंगा के तेज कटाव का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

उन्होंने मौके पर तैनात प्रशासनिक टीम और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ 24 घंटे कार्य जारी रखने और हर पल बदलती स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने का कड़ा निर्देश दिया।

हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित; 150 सड़कें बंद, अलर्ट जारी

हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित; 150 सड़कें बंद, अलर्ट जारी

प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। इस मानसून सीजन में बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं ने प्रदेश में जान-माल को भी भारी नुक्सान पहुंचाया है।

तिब्बत के केरूंग में बाढ़ में 546 लोग लापता, इनमें 104 नेपाली और 49 भारतीय

तिब्बत के केरूंग में बाढ़ में 546 लोग लापता, इनमें 104 नेपाली और 49 भारतीय

सरकारी प्रसारक के अनुसार यह विवरण विदेश मंत्रालय, सार्वजनिक सुरक्षा, संस्कृति एवं पर्यटन तथा आपातकालीन प्रबंधन समेत विभिन्न निकायों के संयुक्त जांच और समन्वय के बाद तैयार किया गया है।

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

नेपाल में आई बाढ़ ने प्रलय ही मचा दी है, जहां कई जानें चली गईं, वहीं कई लापता हैं। इसी तरह 40 कि.मी. तक का हाईवे भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

नेपाल में आई बाढ़ ने प्रलय ही मचा दी है। इसमें जहां कई जानें जा चुकी हैं तो कइयों का कोई सुराग नहीं है, वहीं 40 कि.मी. तक का हाईवे भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।