प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय

हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित; 150 सड़कें बंद, अलर्ट जारी

प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। इस मानसून सीजन में बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं ने प्रदेश में जान-माल को भी भारी नुक्सान पहुंचाया है।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित; 150 सड़कें बंद, अलर्ट जारी

शिमला, 02 सितंबर (हि.स.) : हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक व्यापक बारिश हुई। कई जगह नदी-नाले उफान पर हैं और भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह तक प्रदेश में 150 सड़कें अवरुद्ध, 374 बिजली ट्रांसफार्मर बंद और 40 पेयजल योजनाएं प्रभावित थीं। मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 78 सड़कें बंद हैं। बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 186.6 मिलीमीटर बारिश बिलासपुर के नैना देवी में दर्ज की गई। बिलासपुर के ही मलरौन में 140.0 मिलीमीटर, सोलन के कसौली में 102.0 मिलीमीटर, बिलासपुर के घाघस में 99.0 मिलीमीटर, कांगड़ा के नगरोटा सूरियां में 98.2 मिलीमीटर, बिलासपुर के ब्रह्माणी में 90.4 मिलीमीटर, मंडी के सलापड में 81.2 मिलीमीटर और बिलासपुर के काहू में 77.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। सुंदरनगर, कांगड़ा और मुरारी देवी में गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गईं। बारिश का असर सड़क यातायात, बिजली और पेयजल आपूर्ति पर साफ दिखाई दे रहा है। मंडी में 78 सड़कें बंद हैं। शिमला जिले में 30, कुल्लू में 12, चंबा में आठ, कांगड़ा में सात, सिरमौर में छह, ऊना और सोलन में चार-चार तथा लाहौल-स्पीति में एक सड़क अवरुद्ध है। 3 सितंबर को कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 4 से 8 सितंबर के बीच किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, हालांकि इन दिनों भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 और 5 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि 6 से 8 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। बारिश का असर कालका-शिमला हेरिटेज रेल लाइन पर भी पड़ा है। सोलन जिले में एक पुल के नीचे से मिट्टी धंसने के बाद इस रेल मार्ग पर सेवा पिछले तीन दिन से बंद है। रेलवे ने 13 सितंबर तक इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र में भी लगातार बारिश से हालात बिगड़े हैं। गानवी खड्ड पर बनाया गया अस्थाई पुल तेज बहाव में बह गया। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। इस मानसून सीजन में बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं ने प्रदेश में जान-माल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। अब तक 259 लोगों की मौत हो चुकी है और 468 लोग घायल हुए हैं। तीन लोग अभी भी लापता हैं। मृतकों में 153 की मौत सड़क हादसों में हुई है, जबकि 106 लोगों की जान भूस्खलन, अचानक आई बाढ़, पानी में बहने, फिसलने, पहाड़ी से गिरने और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं में गई है।

संबंधित सामग्री

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

कोलकाता में दिनभर बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

असम के 441 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में

असम के 441 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में

असम में बाढ़ से 112,718 लोग प्रभावित हुए हैं और 441 गांव अभी भी इसकी चपेट में हैं।

हिमाचल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 259 सड़कें बंद, कुल्लू में स्कूल बंद

हिमाचल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 259 सड़कें बंद, कुल्लू में स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश में मानसुन की व्यापक बारिश से जनजातीय जिले किन्नौर सहित कई क्षेत्र प्रभावित हुए। बाढ़ और भूस्खलन के खतरों से सड़के बंद कराए गए हैं।

हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश, 16 अगस्त तक अलर्ट, मंडी में 245 ट्रांसफार्मर बंद

हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश, 16 अगस्त तक अलर्ट, मंडी में 245 ट्रांसफार्मर बंद

हिमाचल प्रदेश में माैसम विभाग ने 16 अगसत तक कुछ स्थानों पर बारिश का दाैर जारी रहने का अनुमार जताया है।

हिमाचल में भारी बारिश का कहर, चंबा सबसे ज्यादा प्रभावित, दो दिन ऑरेंज अलर्ट, 179 सड़कें बंद

हिमाचल में भारी बारिश का कहर, चंबा सबसे ज्यादा प्रभावित, दो दिन ऑरेंज अलर्ट, 179 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में प्रारंभिक अलर्ट के बावजूद तेज़ बारिश ने भूस्खलन और फ्लैशफ्लड का खतरा बढ़ा दिया। चम्बा जिले में सारी रात बनी रेग्यूलर विस्वास्कार, जिसमें 140 मिमी की मात्रा रिकॉर्ड हुई। राजधानी शिमला को भी गंभीर प्रभावित किया।