सी.सी.टी.वी. के अनुसार लापता लोगों की जानकारी

तिब्बत के केरूंग में बाढ़ में 546 लोग लापता, इनमें 104 नेपाली और 49 भारतीय

सरकारी प्रसारक के अनुसार यह विवरण विदेश मंत्रालय, सार्वजनिक सुरक्षा, संस्कृति एवं पर्यटन तथा आपातकालीन प्रबंधन समेत विभिन्न निकायों के संयुक्त जांच और समन्वय के बाद तैयार किया गया है।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
तिब्बत के केरूंग में बाढ़ में 546 लोग लापता, इनमें 104 नेपाली और 49 भारतीय

काठमांडू, 30 अगस्त (हि.स.) : चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ में केरूंग में 546 लोग लापता हो गए हैं। चीन के सरकारी टैलीविजन सी.सी.टी.वी. के अनुसार लापता लोगों में 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं। लापता विदेशी नागरिकों में नेपाली नागरिकों की संख्या सबसे अधिक है। चीन के अधिकारियों के अनुसार, 104 नेपाली नागरिक और 49 भारतीय नागरिक अब भी लापता हैं। सी.सी.टी.वी. के अनुसार लापता विदेशी नागरिको में नेपाल के 104, भारत के 49, लातविया के 33, अमेरिका के 18, ब्रिटेन के 15, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के 6-6, दक्षिण अफ्रीका के 4, मलेशिया, जर्मनी और रूस के 3-3, फ्रांस, न्यूजीलैंड, एस्टोनिया और आयरलैंड के 2-2 और इसी तरह फिनलैंड, नीदरलैंड, लिथुआनिया, पुर्तगाल, यूक्रेन, स्पेन और हंगरी के 1-1 नागरिक लापता हैं। चीन के अधिकारियों ने लापता नागरिकों के संबंध में उनके देशों के दूतावासों और कांसुलर सेवाओं को इसकी औपचारिक जानकारी दे दी है। सरकारी प्रसारक के अनुसार यह विवरण विदेश मंत्रालय, सार्वजनिक सुरक्षा, संस्कृति एवं पर्यटन तथा आपातकालीन प्रबंधन समेत विभिन्न निकायों के संयुक्त जांच और समन्वय के बाद तैयार किया गया है।

संबंधित सामग्री

गंगा के तेज कटाव का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

गंगा के तेज कटाव का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

उन्होंने मौके पर तैनात प्रशासनिक टीम और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ 24 घंटे कार्य जारी रखने और हर पल बदलती स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने का कड़ा निर्देश दिया।

हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित; 150 सड़कें बंद, अलर्ट जारी

हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित; 150 सड़कें बंद, अलर्ट जारी

प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। इस मानसून सीजन में बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं ने प्रदेश में जान-माल को भी भारी नुक्सान पहुंचाया है।

चीन के दबाव में किसी भी देश के बचाव दल को नेपाल आने की नहीं दी जा रही है इजाजत

चीन के दबाव में किसी भी देश के बचाव दल को नेपाल आने की नहीं दी जा रही है इजाजत

सबसे पहले भारत की तरफ से एनडीआरएफ की टीम को भेजने का प्रस्ताव रखा गया था। नेपाल ने कहा कि राहत सामग्री को वह स्वीकार तो करेगा लेकिन किसी भी देश के रैस्क्यू टीम को फिलहाल आने की इजाजत नहीं दे सकता है।

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

नेपाल में आई बाढ़ ने प्रलय ही मचा दी है, जहां कई जानें चली गईं, वहीं कई लापता हैं। इसी तरह 40 कि.मी. तक का हाईवे भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

नेपाल में आई बाढ़ ने प्रलय ही मचा दी है। इसमें जहां कई जानें जा चुकी हैं तो कइयों का कोई सुराग नहीं है, वहीं 40 कि.मी. तक का हाईवे भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।