भागलपुर, 5 सितंबर (हि.स.) : गंगा नदी के तेज कटाव से उत्पन्न भयावह स्थिति का जायजा लेने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को भागलपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से भागलपुर पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग द्वारा नवगछिया के राघोपुर तटबंध के कटाव स्थल पर पहुंचे। तटबंध पर पहुंचकर उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखा और नदी में युद्धस्तर पर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पानी के जहाज के माध्यम से किए जा रहे बचाव और राहत कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली। इस उच्च स्तरीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र और ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और कटाव से प्रभावित हुई ग्रामीण आबादी की समस्याओं से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि प्रभावित राघोपुर पंचायत क्षेत्र में ही मंत्री बुलो मंडल का पैतृक आवास भी है, जहां पिछले दिनों तटबंध क्षतिग्रस्त होने के कारण बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था। दौरे पर मंत्रियों के साथ भागलपुर की जिलाधिकारी (डीएम) अलंकृता पांडेय, नवगछिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी), जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता और एनडीए के कई स्थानीय वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री के साथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इंजीनियर, मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों के साथ विमर्श करते हुए निर्देश दिया कि बचाव कार्यों में आधुनिकतम तकनीकों और सभी आवश्यक संसाधनों का तुरंत उपयोग किया जाए, ताकि आस-पास के अन्य गांवों को इस विभीषिका से पूर्णतः सुरक्षित किया जा सके। तटबंध की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने मौके पर तैनात प्रशासनिक टीम और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ 24 घंटे कार्य जारी रखने और हर पल बदलती स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने का कड़ा निर्देश दिया।
गंगा के तेज कटाव का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
उन्होंने मौके पर तैनात प्रशासनिक टीम और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ 24 घंटे कार्य जारी रखने और हर पल बदलती स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने का कड़ा निर्देश दिया।
संबंधित सामग्री
उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन
वैश्विक मंच पर बिहार की औद्योगिक और नीतिगत क्षमताओं का प्रदर्शन राज्य को अंतर्राष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
6 प्रमंडलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
उन्होंने कहा कि जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किए बिना किसी भी राजनीतिक लड़ाई को प्रभावी ढंग से नहीं लड़ा जा सकता।
बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल
हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।
नरेश कुमार निराला को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार
पटना के श्रीकृष्ण मैमोरियल हाल में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें प्रशस्ति-पत्र, मोमैंटो, अंगवस्त्र, पुस्तकें एवं 30 हजार रुपए की सम्मान राशि का चैक भी प्रदान किया गया।
विकास की नई राह तलाशने के लिए 19 सांसदों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा
विदेशी और स्थानीय छात्रों के लिए स्थानों का विस्तार, पर्यटन मार्गों का विकास और विश्वविद्यालय को वैश्विक शिक्षा केंद्र का दर्जा देने की मांग की गई।