बाढ़ से तबाही का सिलसिला जारी

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

नेपाल में आई बाढ़ ने प्रलय ही मचा दी है, जहां कई जानें चली गईं, वहीं कई लापता हैं। इसी तरह 40 कि.मी. तक का हाईवे भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

काठमांडू, 27 अगस्त (हि.स.) : नेपाल में रसुवा और आसपास के क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ से तबाही का सिलसिला जारी है। बुधवार मध्य रात्रि तक के सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 123 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं। मरने वालों का शव नेपाल के चीन के सीमावर्ती जिलों से लेकर भारतीय सीमा से सटे इलाकों तक में पाया गया है। सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक जो रसुवा जिला सबसे अधिक प्रभावित है वहां सिर्फ 1 शव बरामद हुआ है जबकि भारतीय सीमा से सटे चितवन के नारायणी नदी से 64 शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा गोरखा जिले से 19, धादिंग जिले से 18, नुवाकोट से 11, तनहु से 9 तथा नवलपरासी जिले से 1 शव बरामद किया जा चुका है। नवलपरासी भी भारत की सीमा से सटा हुआ इलाका है। सरकारी विवरण के मुताबिक अब तक 245 स्थानीय लोगों के संपर्कविहीन होने की जानकारी संबंधित जिला प्रशासन कार्यालय से प्राप्त हुई है। इसके अलावा नेपाल पुलिस के 26 जवान, नेपाली सेना के 22 जवान और सशस्त्र प्रहरी बल के 13 जवान लापता बताए गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कुल 384 पर्यटक भी संपर्क विहीन बताए जा रहे हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने एक बयान जारी करते हुए बताया है कि लापता पर्यटकों में 139 भारतीय पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा से 37 पर्यटक भारतीय मूल के एनआरआई भी लापता बताए गए हैं। गृह मंत्रालय के जानकारी के मुताबिक घायलों में से 75 लोगों को अब तक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी को काठमांडू और आसपास के जिलों के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। बचाव अभियान के दौरान अब तक 216 लोगों को जीवित बचाया गया है। इनमें 123 लोगों का हेलीकॉप्टर के जरिए और 93 लोगों का स्थलीय माध्यम से उद्धार किया गया। बाढ़ के कारण कई क्षेत्र का परिवहन और संपर्क ढांचा भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 35 पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज बह गए हैं, जिससे कई इलाकों का संपर्क बाधित हो गया है। इसी तरह 40 किमी तक का हाइवे भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। प्रशासन, सुरक्षा निकायों और राहत-बचाव टीमों की ओर से लापता लोगों की तलाश तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं उद्धार कार्य जारी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

नेपाल में आई बाढ़ ने प्रलय ही मचा दी है। इसमें जहां कई जानें जा चुकी हैं तो कइयों का कोई सुराग नहीं है, वहीं 40 कि.मी. तक का हाईवे भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।

मानसरोवर यात्रा पर गया दुर्गापुर का दंपति बाढ़ में लापता

मानसरोवर यात्रा पर गया दुर्गापुर का दंपति बाढ़ में लापता

लापता लोगों की संख्या करीब 598 बताई जा रही है, जिनमें कम से कम 133 भारतीय नागरिक हैं। सहायता के लिए हैल्पलाइन नंबर (033-2479 3311 और 9147890181) जारी किए हैं।

अफगानिस्तान में बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल, 100 लापता

अफगानिस्तान में बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल, 100 लापता

अफगानिस्तान की नूरिस्टान प्रांत में तेज बारिश से अचानक आई बाढ़ ने कई लोगों को जीवन से जोखिम में डाल दिया। कम से कम 20 लोग मौत के शिकार और 80 से अधिक घायल हो गए, जबकि लगभग 100 लोग लापता मारे गए।

Over 800 People Missing in Delhi in First Half of January 2026

Over 800 People Missing in Delhi in First Half of January 2026

In the first 15 days of January 2026, over 800 people have gone missing in Delhi, leaving citizens deeply concerned. The issue of missing persons is not new in the city.