मोरीगांव (असम), 9 सितंबर (हि.स.) : मोरीगांव जिले के मायंग पुलिस थाना अंतर्गत बुधवरिया बाजार में आग लगने की वजह से देखते ही देखते 12 दुकानें जलकर राख हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात मायंग के बुधवरिया बाजार में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर अग्निशमन की टीम पहुंची अग्निशमन की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक बाजार की 12 दुकानें जलकर राख हो चुकी थी। आग की वजह से लगभग एक करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
देखते ही देखते आग में जलकर राख हुईं 12 दुकानें
आग की वजह से लगभग एक करोड़ की संपत्ति का नुक्सान हुआ है।
संबंधित सामग्री
बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल
हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।
हैलाकांदी में 1.3 लाख याबा टैबलेट बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार
बरामद टैबलेट की अनुमानित कीमत छह करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।
बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका; 10 लोगों की मौत, 62 घायल
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों से घटनास्थल से कम से कम 150 मीटर दूर रहने की अपील की है।
फरीदाबाद में मैडीकल स्टोर में लगी आग से लाखों का नुक्सान
फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सब जलकर खाक हो गया।
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर हाता-टाटा मार्ग जाम
युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने जहां ट्रक चालक को पकड़कर पीट डाला, वहीं मुख्य मार्ग पर आवागमन रोक दिया। इससे वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत हुई।