बागपत (उत्तर प्रदेश), 7 सितंबर (हि.स.) : बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 32 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान से बदायूं जा रहा यात्रियों से भरा वाहन डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस के अनुसार रात करीब 12:30 बजे डायल-112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना खेकड़ा पुलिस, चार पीआरवी वाहनों और एम्बुलेंस टीम के साथ मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल तीन अस्पतालों में पहुंचाया गया। सभी घायल लोग सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी बागपत और जिला अस्पताल बागपत में भर्ती है। इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसपी बागपत सूरज कुमार राय और जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मौके पर पहुंचे कर घटना की जानकारी ली है सभी घायलों को तुरंत उपचार की सेवा कराई गई है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया। साथ ही, मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास जारी है। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने जानकारी दी है कि हादसे में घायल और मृतकों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए परिजन मोबाइल नंबर 9454417383 पर संपर्क कर सकते हैं। इस हादसे में चार लोगों की अब तक मृत्यु सामने आई है जबकि कई लोग घायल है।
बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल
हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।
संबंधित सामग्री
गंगा के तेज कटाव का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
उन्होंने मौके पर तैनात प्रशासनिक टीम और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ 24 घंटे कार्य जारी रखने और हर पल बदलती स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने का कड़ा निर्देश दिया।
रिहंद बांध के 7 गेट खोले, 94,960 क्यूसेक प्रति सैकेंड छोड़ा जा रहा पानी
फाटक खुलने से रिहंद नदी के बहाव क्षेत्र में पानी का प्रवाह बढ़ गया है, जिसके मद्देनजर संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।
सोनीपत में मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 9 घायल
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा के करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने जा रहे थे।
सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल
पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है
बेकाबू ट्राला डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर कार से टकराया, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत
दुर्घटना से यमुना एक्सप्रैस-वे पर चार किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया।