खन्ना, 1 अक्टूबर (राजविंदर राजू) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों के शोरूम में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने शोरूम की दो मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते की गई कार्रवाई के कारण आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।फायर ऑफिसर दिलशाद खान ने बताया कि शोरूम में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। जांच के दौरान शोरूम में फायर एनओसी भी नहीं मिली। इसके अलावा वहां एक भी अग्निशमन यंत्र मौजूद नहीं था। इसको लेकर शोरूम के फायर सेफ्टी इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्य बाजार की तंग गलियों के कारण दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग को आसपास फैलने से रोक दिया। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। लोगों ने मांग की है कि मुख्य बाजार में स्थित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के फायर सेफ्टी इंतजामों की जांच की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के दौरान बड़े नुकसान से बचा जा सके।
खन्ना के मुख्य बाजार में कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग
जांच के दौरान शोरूम में फायर एनओसी नहीं मिली और न ही कोई अग्निशमन यंत्र मौजूद था।
संबंधित सामग्री
मुजफ्फरनगर में स्कूल के गेट पर 22 राउंड फायरिंग, 50 लाख की रंगदारी का पर्चा चिपकाया
पुलिस रंगदारी मांगने के कारणों के साथ स्कूल से जुड़े संभावित जमीन विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
देखते ही देखते आग में जलकर राख हुईं 12 दुकानें
आग की वजह से लगभग एक करोड़ की संपत्ति का नुक्सान हुआ है।
कोलकाता के 919 होटल और गैस्ट हाउस को अस्थाई तौर पर बंद करने का नोटिस
राज्य सरकार ने कैंमक स्ट्रीट में एक इमारत को सुरक्षा के कारण खाली करने का आदेश दिया, जहां तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय हैं।
बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल
हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।
गंगा के तेज कटाव का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
उन्होंने मौके पर तैनात प्रशासनिक टीम और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ 24 घंटे कार्य जारी रखने और हर पल बदलती स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने का कड़ा निर्देश दिया।