श्रीलंका को 72 रन से हराकर हासिल किया खिताब

भारत ने श्रीलंका को हराकर आठवीं बार जीता महिला एशिया कप

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने सातवें एशिया कप फाइनल में पिछले वर्ष के फाइनल की हार को दूर कर आठवां खिताब हासिल किया। सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
भारत ने श्रीलंका को हराकर आठवीं बार जीता महिला एशिया कप

दुबई, 14 सितंबर (हि.स.) : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट का अपना आठवां खिताब हासिल किया और पिछले संस्करण के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भारत की पारी की सबसे बड़ी खासियत सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच हुई शानदार साझेदारी रही। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 39 गेंदों पर 68 रन की आक्रामक पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और पावरप्ले में भारत को बिना नुकसान के तेज शुरुआत दिलाई। शुरुआती साझेदारी ने भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी। इन दोनों के अलावा, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 और ऋचा घोष ने 17 रन का योगदान दिया। 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और लक्ष्य से 72 रन दूर रह गई।श्रीलंका के लिए कप्ताम चमारी आटापट्टू ने सबसे अधिक 36 रन बनाए। जबकि नीलाक्षीका सिल्वा ने 22 और विष्मी गुनारत्ने ने 20 रन का संघर्ष दिया। भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भारत ने 2004 में आयोजित महिला एशिया कप के पहले संस्करण में भी खिताब जीता था। अब आठवीं बार ट्रॉफी अपने नाम कर भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में अपना दबदबा और मजबूत कर दिया है। पिछले संस्करण में श्रीलंका ने फाइनल में भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था।

संबंधित सामग्री

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता टी20 स्वर्ण

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता टी20 स्वर्ण

भारत ने क्रिकेट में हासिल की दोहरे स्वर्ण की उपलब्धि

गुकेश की जीत से भारत ने जर्मनी को हराया, महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से दी मात

गुकेश की जीत से भारत ने जर्मनी को हराया, महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से दी मात

शतरंज ओलंपियाड के नौवें दौर में भारत के लिए शुक्रवार का दिन शानदार रहा।

महिला क्रिकेट : भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 4 दिवसीय मैच मोहाली में होगा

महिला क्रिकेट : भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 4 दिवसीय मैच मोहाली में होगा

भारत की टीम में यास्तिका भाटिया कप्तान और ममता मडिवाला विकेटकीपर हैं।

मंधाना-शेफाली की चमक और स्पिनरों का कहर, श्रीलंका को रौंदकर भारत ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड

मंधाना-शेफाली की चमक और स्पिनरों का कहर, श्रीलंका को रौंदकर भारत ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड

एशियाई खेलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम चमकाया है।

श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया, फाइनल में भारत से होगी भिड़ंत

श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया, फाइनल में भारत से होगी भिड़ंत

फातिमा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।