दोनों प्रारूपों में जीत से मजबूत स्थिति में भारत

गुकेश की जीत से भारत ने जर्मनी को हराया, महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से दी मात

शतरंज ओलंपियाड के नौवें दौर में भारत के लिए शुक्रवार का दिन शानदार रहा।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
गुकेश की जीत से भारत ने जर्मनी को हराया, महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से दी मात

समरकंद (उज्बेकिस्तान), 26 सितंबर (हि.स.) : शतरंज ओलंपियाड के नौवें दौर में भारत के लिए शुक्रवार का दिन शानदार रहा। भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की। पुरुष टीम ने जर्मनी को 2.5-1.5 से हराया, जबकि महिला टीम ने मेजबान उज्बेकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी। पिछले दौर में दोनों टीमों के मुकाबले ड्रॉ रहने के बाद जीत जरूरी थी। पुरुष टीम को जर्मनी से कड़ी चुनौती मिली, लेकिन विश्व चैंपियन डी. गुकेश की शानदार जीत ने भारत को मुकाबला अपने नाम करने में मदद की। गुकेश ने चौथे बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए अलेक्जेंडर डोनचेंको को 54 चालों में हराया। एक समय मुश्किल स्थिति में दिखाई दे रहे गुकेश ने धैर्य बनाए रखा और शानदार घोड़े की चाल के जरिए मुकाबले का रुख पलट दिया। अन्य तीन मुकाबलों में आर. प्रज्ञानानंद, अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन ने अपने-अपने मुकाबले ड्रॉ खेले। इस जीत के बाद भारत के 15 अंक हो गए हैं और वह ओपन वर्ग में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। उज्बेकिस्तान की दूसरी टीम और आर्मेनिया के भी 15 अंक हैं, जबकि 16 अंकों के साथ उज्बेकिस्तान शीर्ष पर है। प्रतियोगिता में अब दो दौर बाकी हैं।
महिला टीम की भी शानदार जीत : महिला वर्ग में भारत ने मेजबान उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया। कोनेरू हम्पी ने अफरुजा खामदमोवा के खिलाफ ड्रॉ खेला, जबकि दिव्या देशमुख ने गुलरुखबेगिम तोखिरजोनोवा और वंतिका अग्रवाल ने निलुफरखोन इमोमकुजीवा को हराया। वहीं, टूर्नामेंट में लगातार सात जीत दर्ज करने वाली बी. सविता श्री को पहली बार ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। उन्होंने गुलदोना करीमोवा के खिलाफ बाजी बराबरी पर समाप्त की। महिला वर्ग में भी भारत के 15 अंक हैं और वह कजाकिस्तान तथा मंगोलिया के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर है। पूर्व चैंपियन चीन 17 अंकों के साथ शीर्ष पर है।

संबंधित सामग्री

मंधाना-शेफाली की चमक और स्पिनरों का कहर, श्रीलंका को रौंदकर भारत ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड

मंधाना-शेफाली की चमक और स्पिनरों का कहर, श्रीलंका को रौंदकर भारत ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड

एशियाई खेलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम चमकाया है।

भारत ने श्रीलंका को हराकर आठवीं बार जीता महिला एशिया कप

भारत ने श्रीलंका को हराकर आठवीं बार जीता महिला एशिया कप

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने सातवें एशिया कप फाइनल में पिछले वर्ष के फाइनल की हार को दूर कर आठवां खिताब हासिल किया। सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया।

भारत-उज्बेकिस्तान के बीच दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति समझौते ऐतिहासिक : सुधांशु

भारत-उज्बेकिस्तान के बीच दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति समझौते ऐतिहासिक : सुधांशु

भारत के पुरातत्व सर्वेक्षण ने उज्बेकिस्तान के तेरमेज क्षेत्र स्थित एक प्राचीन बौद्ध मठ के संरक्षण की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली है।

श्रीलंका ने पहले सत्र में संभाली पारी, लंच तक चार विकेट पर बनाए 130 रन

श्रीलंका ने पहले सत्र में संभाली पारी, लंच तक चार विकेट पर बनाए 130 रन

भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी।