धर्मशाला से मोहाली स्थानांतरित हुआ मुकाबला

महिला क्रिकेट : भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 4 दिवसीय मैच मोहाली में होगा

भारत की टीम में यास्तिका भाटिया कप्तान और ममता मडिवाला विकेटकीपर हैं।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
महिला क्रिकेट : भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 4 दिवसीय मैच मोहाली में होगा

नई दिल्ली, 23 सितंबर (हि.स.) : भारतीय ए महिला और ऑस्ट्रेलिया ए महिला के बीच 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक खेला जाने वाला चार दिवसीय मुकाबला धर्मशाला से मोहाली स्थानांतरित कर दिया गया है। अब यह मुकाबला मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह फैसला धर्मशाला में लंबे समय से हो रही बारिश के कारण मैदान के आउटफील्ड पर पड़े असर और मौजूदा ग्राउंड कंडीशन को देखते हुए लिया गया है। चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम में यास्तिका भाटिया (कप्तान, विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उप-कप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, ममता मडिवाला (विकेटकीपर), सुश्री दिव्यदर्शनी, शुचि उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील व अक्षिता भगत हैं।

संबंधित सामग्री

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर जीता कांस्य पदक

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर जीता कांस्य पदक

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों के तीसरे राउंड में बांग्लादेश को 31 रन से हराकर अपना दूसरा पदक हासिल किया।