नेरवा थाना क्षेत्र में हाडेऊ नाला के पास

सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है

By : Just Click National , Harmanjot Singh
सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल

शिमला, 31 अगस्त (हि.स.) : जिला शिमला के चौपाल उपमंडल के नेरवा थाना क्षेत्र में हाडेऊ नाला के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा में एक महिला की माैत हाे गई, जबकि चार लाेग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार ऑल्टो कार (HP-08A-8604) हाडेऊ नाला के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक की पत्नी निट्टू को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार चालक नरेश, उसकी बेटी कायरा, रेवता देवी और रितिक मंता भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। नेरवा के हिराह निवासी रितिक मंता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

संबंधित सामग्री

अयाेध्या की एसडीआरएफ टीम ने 22 घंटे बाद तालाब से खाेज निकाला मासूम का शव

अयाेध्या की एसडीआरएफ टीम ने 22 घंटे बाद तालाब से खाेज निकाला मासूम का शव

विंध्याचल निवासी मुजीद का बेटा अनस (3) अमेठी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित ग्राम कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में अपने ननिहाल आया था।

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।

 दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को फौरन सील करने के निर्देश

 दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को फौरन सील करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने आसपास के पीजी एवं भवनों की भी सघन जांच करने को कहा है।

कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

दोनों छात्राएं स्कूटी से घर से स्कूल के लिए निकली थीं।

सोनीपत में मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 9 घायल

सोनीपत में मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 9 घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा के करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने जा रहे थे।