सीवन में थाना के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

दोनों छात्राएं स्कूटी से घर से स्कूल के लिए निकली थीं।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

कैथल, 03 सितंबर (हि.स.) : कैथल के सीवन में थाना के पास गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो स्कूली छात्राओं की मौत हो गई। दोनों छात्राएं स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान उनकी स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक छात्राओं की पहचान गांव मांड़ी निवासी गुरनदीप (14) पुत्री भूपेंद्र सिंह और शरणदीप कौर (15) पुत्री जतिंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों छात्राएं पीबीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में पढ़ती थी। गुरनदीप कक्षा नौवीं, जबकि शरणदीप कौर कक्षा दसवीं की छात्रा थी। दोनों छात्राएं स्कूटी से घर से स्कूल के लिए निकली थी। सीवन थाना के पास पहुंचने पर उनकी स्कूटी एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना सीवन पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल कैथल भेजने की कार्रवाई शुरू की। वहीं, ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। दोनों छात्राओं की मौत की खबर गांव मांड़ी पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्कूल में भी घटना की सूचना मिलने के बाद स्टाफ और खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कौशिक मौके पर पहुंचे।

संबंधित सामग्री

अयाेध्या की एसडीआरएफ टीम ने 22 घंटे बाद तालाब से खाेज निकाला मासूम का शव

अयाेध्या की एसडीआरएफ टीम ने 22 घंटे बाद तालाब से खाेज निकाला मासूम का शव

विंध्याचल निवासी मुजीद का बेटा अनस (3) अमेठी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित ग्राम कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में अपने ननिहाल आया था।

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।

सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल

सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है

प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

दो राउटर, वाई-फाई उपकरण, दो कार्ड रीडर, एक पैन ड्राइव और इयरफोन भी मिला। संदेह है कि वह व्हाट्सएप और टैलीग्राम के जरिए कहीं पाकिस्तान में किसी के संपर्क में तो नहीं।