अमेठी में तालाब में डूबकर बच्चे की मौत

अयाेध्या की एसडीआरएफ टीम ने 22 घंटे बाद तालाब से खाेज निकाला मासूम का शव

विंध्याचल निवासी मुजीद का बेटा अनस (3) अमेठी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित ग्राम कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में अपने ननिहाल आया था।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
अयाेध्या की एसडीआरएफ टीम ने 22 घंटे बाद तालाब से खाेज निकाला मासूम का शव

अमेठी, 8 सितंबर (हि.स.) : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को तालाब में डूबे एक बच्चे की खोज के लिए प्रशासन ने अयोध्या से एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) टीम को बुलाया। लगातार 22 घंटे चलने वाले खोज अभियान के बाद एसडीआरएफ की टीम ने देर रात बच्चे का शव तालाब से बरामद किया। पुलिस ने इस मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी शिवकांत त्रिपाठी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुजीद, जो विंध्याचल निवासी हैं, का तीन वर्षीय बेटा अनस अपने ननिहाल में अमेठी थाना के वार्ड नंबर 11 में स्थित ग्राम कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में था। सोमवार को अनस अचानक घर के पास खेलते हुए गायब हो गया। परिवार और आस-पड़ोस के लोगों ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई सूचना नहीं मिली। इसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने स्थल की जांच की और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की, लेकिन वहां भी कोई सुचना नहीं मिली। बच्चा जिस स्थान पर खेल रहा था, वहीं के निकट एक तालाब है। यहाँ परिजनों ने अनुमान लगाया कि शायद अनस तालाब में गिर गया हो। इसके बाद पुलिस ने तालाब में बच्चे की खोज की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इसके उपरांत अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने देखा कि तालाब में दलदल बहुत है, जिसके कारण वे वहां अपनी नाव नहीं चला सकते थे। टीम ने कांटे डालकर अनस की खोज शुरू की और अंततः उन्होंने अनस के शव को तालाब से बरामद किया। देर रात पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल की जांच की। परिवार से बातचीत करके उन्हें आश्वास्त किया गया। बच्चे का शव पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस जांच कर रही है कि इस हादसे के समय अनस के साथ कौन-कौन बच्चे खेल रहे थे और यह दुर्घटना कैसे हुई।

संबंधित सामग्री

कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

दोनों छात्राएं स्कूटी से घर से स्कूल के लिए निकली थीं।

अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव में मलबे में दबे एक ही परिवार के 3 लोगों के शव बरामद

अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव में मलबे में दबे एक ही परिवार के 3 लोगों के शव बरामद

जिला आपदा प्रबंधन टीम, स्थानीय पुलिस बल और एसडीआरएफ के जवानों ने भारी बारिश और दुर्गम परिस्थितियों के बीच रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाकर तीनों के शव बरामद किए।

सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल

सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है

6 महीने से बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, नहीं मिला कोई सुराग

6 महीने से बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, नहीं मिला कोई सुराग

अर्धेंदु सिंह की बेटी अमृता सिंह 13 मार्च से लापता है। घटना के बाद सिउड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। समय बीतने के साथ परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

नेपाल में आई बाढ़ ने प्रलय ही मचा दी है। इसमें जहां कई जानें जा चुकी हैं तो कइयों का कोई सुराग नहीं है, वहीं 40 कि.मी. तक का हाईवे भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।