उम्रकैद की सजा काट रहा, 31 हजार नकदी भी हुई बरामद

प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

दो राउटर, वाई-फाई उपकरण, दो कार्ड रीडर, एक पैन ड्राइव और इयरफोन भी मिला। संदेह है कि वह व्हाट्सएप और टैलीग्राम के जरिए कहीं पाकिस्तान में किसी के संपर्क में तो नहीं।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

कोलकाता, 29 अगस्त (हि.स.) : कोलकाता की प्रैजीडैंसी जेल में बंद कुख्यात आतंकी आफताब अहमद अंसारी की सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल फोन बरामद होने से हड़कंप मच गया है। तलाशी के दौरान जेल अधिकारियों को 31 हजार रुपए नकदी समेत कई इलैक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले हैं। इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से हैस्टिंग्स थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक खुफिया विभाग को सूचना मिली थी कि उम्रकैद की सजा काट रहा आफताब जेल के भीतर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। वह इंटरनैट का भी इस्तेमाल कर रहा था। सूचना के आधार पर जेल के अधिकारियों ने हाल ही में 14 नंबर सैल में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आफताब के कपड़ों और बिस्तर की जांच की गई, जहां से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें एक आईफोन भी शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा दो राउटर, वाई-फाई उपकरण, दो कार्ड रीडर, एक पैन ड्राइव और इयरफोन भी मिले। सैल से 500 रुपये के नोटों में रखे कुल 31 हजार रुपये भी बरामद किए गए। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आफताब तक इतने मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कैसे पहुंचे। जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि जेल के अंदर रहते हुए वह किन लोगों के संपर्क में था। पुलिस को संदेह है कि वह व्हाट्सएप और टैलीग्राम के जरिए बातचीत करता था। यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसने पाकिस्तान में किसी से संपर्क करने की कोशिश की थी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मोबाइल फोन, इंटरनैट उपकरण और नकदी जेल के भीतर पहुंचाने में किसी जेलकर्मी की भूमिका तो नहीं थी। इस दिशा में भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद 15 मई को शुभेंदु अधिकारी ने प्रैजीडैंसी सुधार गृह में अव्यवस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की थी। उन्होंने जेलों में बंद कैदियों तक मोबाइल फोन पहुंचने को लेकर पिछली सरकार के कार्यकाल में मिली मदद पर सवाल उठाए थे। इसके बाद कई मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। प्रैजीडैंसी जेल के अधीक्षक और मुख्य नियंत्रक को निलंबित किया गया था तथा मामले की सीआईडी जांच के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बाद से जेल में बंद कैदियों के पास से कई बार स्मार्टफोन बरामद हो चुके हैं।

संबंधित सामग्री

सारण में पुलिस ने देर रात होटलों और हॉस्टलों की जाँच की

सारण में पुलिस ने देर रात होटलों और हॉस्टलों की जाँच की

सारण पुलिस ने सुरक्षा के लिए विशेष चेकिंग अभियान लांच किया है। रजिस्टरों की जांच, आगंतुकों का सत्यापन, हॉटल रजिस्ट्री को तय करने और संवेदनशील स्थानों पर रात्रि गश्ती बढ़ाकर सुरक्षा मापदंडों को लागू किया गया।

पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, एसआईटी गठित; सुरक्षा बढ़ाई गई

पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, एसआईटी गठित; सुरक्षा बढ़ाई गई

पंजाब के संगरूर में रात्रि में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल भरे बोतल से हमला किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली से जुड़े प्रदर्शन को रोकने के लिए बागपत में पुलिस अलर्ट पर है

दिल्ली से जुड़े प्रदर्शन को रोकने के लिए बागपत में पुलिस अलर्ट पर है

बागपत जनपद में संवेदनशील क्षेत्रों पर चेकिंग तथा सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा। दिल्ली-यमुनोतरी मार्ग पर टोल प्लाजा से भी विशेष निगरानी जारी