एबीवीपी के खिलाफ कथित हिंसा और उत्पीड़न के मामले

एसएफआई के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन, सिलीगुड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज

संगठन ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक हिंसा और छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
एसएफआई के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन, सिलीगुड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज

सिलीगुड़ी, 9 सितंबर (हि. स.) : पश्चिम बंगाल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर राजनीतिक हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर संगठन (एबीवीपी) ने विरोध तेज कर दिया है। इसी क्रम में सिलीगुड़ी में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कुछ सदस्यों पर एबीवीपी की एक छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और कथित रूप से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। घटना के विरोध में बुधवार को एबीवीपी की ओर से सिलीगुड़ी थाने के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की। इसके साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर सिलीगुड़ी थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। एबीवीपी का आरोप है कि यादवपुर विश्वविद्यालय से लेकर उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित एसी कॉलेज और लॉ कॉलेज तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उसके कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर राजनीतिक हिंसा और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक हिंसा और छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एबीवीपी ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है

संबंधित सामग्री

तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव हाउस अरैस्ट, नलगोंडा जाने से रोका

तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव हाउस अरैस्ट, नलगोंडा जाने से रोका

हैदराबाद स्थित भाजपा कार्यालय पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ गया।