हैदराबाद, 01 सितंबर (हि.स.) : तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंद्र राव को मंगलवार को उनके हैदराबाद स्थित घर में नजरबंद (हाउस अरैस्ट) कर दिया गया। वह नलगोंडा जाकर पार्टी के जिला अध्यक्ष से मिलने वाले थे, जिनके घर पर बीते दिन कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी। सोमवार को हैदराबाद स्थित भाजपा कार्यालय पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली वाले स्थल का कथित रूप से 'शुद्धिकरण कार्यक्रम' किए जाने के विरोध में भाजपा दफ्तर के पिछले गेट पर काला रंग फैंका। हैदराबाद में हुई इस घटना के बाद नलगोंडा जिला अध्यक्ष नागम वर्षित रेड्डी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर कॉलोनी स्थित मंत्री कोमातीरेड्डी वेंकट रेड्डी के कैंप कार्यालय की ओर मार्च किया और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का पुतला फूंका। भाजपा का आरोप है कि इसके जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के घर में घुस गए, वहां तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों पर हमला किया। वर्षित रेड्डी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में एक दर्जन से अधिक लोग घर में घुसकर फर्नीचर तोड़ते दिख रहे हैं। एक अन्य क्लिप में टीवी, फ्रिज और एक मेज जमीन पर पड़े हैं तथा कुत्ते का खाना फर्श पर बिखरा दिख रहा है। रामचंद्र राव ने वर्षित रेड्डी के आवास पर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें कथित तौर पर रोक दिया। तेलंगाना भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट में कहा गया कि हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय, कांग्रेस सरकार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को नजरबंद करने का रास्ता चुना, ताकि उन्हें नलगोंडा जाने और पीड़ित भाजपा परिवार के साथ खड़े होने से रोका जा सके।
तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव हाउस अरैस्ट, नलगोंडा जाने से रोका
हैदराबाद स्थित भाजपा कार्यालय पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ गया।
संबंधित सामग्री
बीआरएस एमएलसी ताटा मधु गिरफ्तार
पुलिस ने बीआरएस एमएलसी नवीन रेड्डी को भी कोकापेट स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है।
राहुल गांधी का व्यवहार उद्दंड बालक जैसाः गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के संसदीय भाषण पर हिंसक टिप्पणियों का आरोप लगाया, सांसद की गरिमा और मर्यादा को नुक्सान पहुंचाने के लिए आलोचना की।
पप्पू यादव पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने किया अमित शाह का पुतला दहन
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हुए हमले के विरोध में कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम गेट के बाहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया।
सुपौल में युवा कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, छात्र मुद्दों पर जताया विरोध
बुधवार भारतीय युवाकांग्रेस ने सुपौल का महावीर चौक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धरमेन्द्र प्रसाद की मूर्ति को दहन करने के साथ छात्रों पर लाठीचार्ज और दमनकारी कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सरकार के छात्र हित निभाने की कसम खाई है
नीट मुद्दे पर संसद में घमासान, कांग्रेस के खिलाफ राजग सांसदों का प्रदर्शन
नीट पेपर लीक मामले पर केंद्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संसद में कठोर विरोध और आरोप-पक्षात्पार संदर्भ दिया, भाजपा ने वहीं कांग्रेस पर आलोचना की।