कोलकाता, 20 सितंबर (हि.स.) : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार सुबह समाज माध्यम पर पोस्ट कर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय तपन सिकदर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में लिखा कि पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय तपन सिकदर महाशय के जन्मदिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। तपन सिकदर का जन्म 20 सितम्बर 1944 को हुआ था। तपन सिकदर पश्चिम बंगाल में भाजपा के शुरुआती संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताओं में शामिल थे। वह 1991 से 1995 और फिर 1997 से 1999 तक दो बार पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वामपंथी राजनीति के प्रभाव वाले दौर में उन्होंने राज्य में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया। वर्ष 1998 में उन्होंने दमदम लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पश्चिम बंगाल से भाजपा के पहले लोकसभा सांसद बनने का गौरव हासिल किया। वर्ष 1999 में उन्होंने फिर इसी सीट से जीत दर्ज की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में 1999 से 2004 तक उन्होंने संचार तथा बाद में रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। तपन सिकदर को उनके संगठनात्मक कार्य, प्रभावी वक्तृत्व और जनसंपर्क के लिए याद किया जाता है। भाजपा के अनुसार, 1990 के दशक में पश्चिम बंगाल में पार्टी के संगठनात्मक आधार और राजनीतिक उपस्थिति को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। 2 जून 2014 को 69 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के पहले भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री तपन सिकदर को किया याद
20 सितम्बर 1944 में जन्मे तपन सिकदर का 69 वर्ष की उम्र में 2 जून 2014 को उनका निधन हो गया था।
संबंधित सामग्री
ज्ञानेश कुमार को ‘पद्म भूषण’ देने की मांग वाले पोस्टर से कोलकाता में सियासी हलचल
पोस्टरों में चुनाव प्रक्रिया में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान देने की मांग की गई है
मुख्यमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन के बलिदानी वीर चुनाराम और गोविंद महतो को दी श्रद्धांजलि
30 सितंबर 1942 को मानभूम के मानबाजार में हुए ऐतिहासिक संघर्ष और दोनों क्रांतिकारियों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया
नशामुक्त भारत अभियान : गांजा तस्करी मामले में 2 दोषियों को 20 साल की सजा
दोषियों पर 2-2 लाख रुपए का भारी जुर्माना भी लगाया गया है।
मोदी जी सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, हमारे सेवक और अभिभावक हैं : अग्निमित्रा पाल
किसी अन्य नेता के साथ प्रधानमंत्री की तुलना करने के सवाल पर पाल ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी की तुलना किसी अन्य नेता से नहीं करना चाहतीं।
दमदम के गणेश पूजा समारोह में पहुंचीं नाजिया इलाही खान
संबोधन के दौरान नाजिया इलाही खान ने मंच से उपस्थित लोगों के साथ ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए।