शहरी विकास मंत्री ने की पीएम की सराहना

मोदी जी सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, हमारे सेवक और अभिभावक हैं : अग्निमित्रा पाल

किसी अन्य नेता के साथ प्रधानमंत्री की तुलना करने के सवाल पर पाल ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी की तुलना किसी अन्य नेता से नहीं करना चाहतीं।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
मोदी जी सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, हमारे सेवक और अभिभावक हैं : अग्निमित्रा पाल

कोलकाता, 18 सितंबर (हि.स.) : पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें न केवल देश के प्रधानमंत्री, बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सेवक और अभिभावक के रूप में वर्णन किया है। पाल ने प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि वे देश ही नहीं, विश्व नेताओं के बीच भी मान्यता प्राप्त करने में सफल रहे हैं। मंत्री ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए भी प्रधानमंत्री की सराहना की। उन्होंने याद दिलाया कि पश्चिम बंगाल में जब भाजपा विपक्ष में थी, तब प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की यात्रा की और उनसे मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को अपनी आंखों से देखा है। किसी अन्य नेता के साथ प्रधानमंत्री की तुलना करने के सवाल पर पाल ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी की तुलना किसी अन्य नेता से नहीं करना चाहतीं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की आवश्यकता है और वह चाहती हैं कि वह लंबे समय तक सुरक्षित रहकर देश का नेतृत्व करते रहें।

संबंधित सामग्री

पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को लेकर मोदी की पहल की सराहना की

पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को लेकर मोदी की पहल की सराहना की

रूस के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के बावजूद मोदी यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने का मुद्दा लगातार उठाते रहे हैं

कर्तव्यों के प्रति समर्पण से मिलती है सर्वोच्च सिद्धि

कर्तव्यों के प्रति समर्पण से मिलती है सर्वोच्च सिद्धि

व्यक्ति को अपने निर्धारित कर्तव्यों का ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक प्रतिमा भेंट की

सरकारी सेवा में ‘नागरिक देवो भव’ को बनाएं मंत्र : नरेंद्र मोदी

सरकारी सेवा में ‘नागरिक देवो भव’ को बनाएं मंत्र : नरेंद्र मोदी

मोदी ने कहा कि मिशन कर्मयोगी से 1.70 करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारी जुड़ चुके हैं।

नशा तस्करी को लेकर राजा वड़िंग ने केंद्र और पंजाब सरकार पर उठाए सवाल

नशा तस्करी को लेकर राजा वड़िंग ने केंद्र और पंजाब सरकार पर उठाए सवाल

पंजाब में नशे के मुद्दे पर भाजपा अपनी ‘बी-टीम’ के साथ खेल रही फ्रेंडली मैच