भेल्दी थाना के अंतर्गत सोनहो टोल प्लाजा निकट हादसा

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बिजली पोल तोड़ते हुए टोटो को मारी टक्कर, परिवार के 3 सदस्याें समेत 4 की मौत

गुस्साए ग्रामीणों ने एन.एच.-722 पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर करीब 1 घंटे बाद यातायात बहाल करवाया।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बिजली पोल तोड़ते हुए टोटो को मारी टक्कर, परिवार के 3 सदस्याें समेत 4 की मौत

सारण, 24 अगस्त (हि.स.) : छपरा-रेवा मुख्य मार्ग पर भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो टोल प्लाजा के पास बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार मकेर प्रखंड के सुल्तानगंज निवासी फारूक मियां अपने परिवार के साथ गरखा से इलैक्ट्रिक ऑटो में वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर-ट्रक ने बिजली के पोल को तोड़ते हुए टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो (ई-रिक्शा) के परखच्चे उड़ गए और सड़क किनारे जा रहा एक साइकिल सवार भी इसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना में सुल्तानगंज निवासी फारूक मियां, उनकी बहू संजीदा खातून और पोती सना परवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। वहीं ढाई वर्ष के मासूम अंशयाजाम की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-722 पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मढ़ौरा डी.एस.पी. और मकेर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल करवाया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।

सोनीपत में मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 9 घायल

सोनीपत में मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 9 घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा के करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने जा रहे थे।

सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल

सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है

बेकाबू ट्राला डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर कार से टकराया, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

बेकाबू ट्राला डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर कार से टकराया, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

दुर्घटना से यमुना एक्सप्रैस-वे पर चार किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया।

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर हाता-टाटा मार्ग जाम

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर हाता-टाटा मार्ग जाम

युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने जहां ट्रक चालक को पकड़कर पीट डाला, वहीं मुख्य मार्ग पर आवागमन रोक दिया। इससे वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत हुई।