नोएडा, 31 अगस्त (हि.स.) : जेवर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रैस-वे पर रविवार की देर रात काे एक बेकाबू ट्राला ने बीम बैरियर तोड़ते हुए दूसरी तरफ से जा रही कार को टक्कर मार दी। घटना में कार सवार पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और कटर की सहायता से कार के अंदर फंसे शवाें काे बाहर निकालकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। अपर पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार ने साेमवार काे जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्राला दिल्ली के रास्ते आगरा की ओर जा रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे के 36 किमी सबौता इंटरचेंज के पास वह अनियंत्रित हो गया और क्रैश बीम बैरियर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा पहुंचा। वहीं, आगरा से दिल्ली की तरफ आ रही बलेनो कार को ट्राला ने टक्कर मारते हुए उसे घसीटते हुए आगे बढ़ा। इसी बीच एक मोटरसाइकिल और एक छोटा हाथी भी टकरा गए। इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, और उसमें सवार चार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और कटर की सहायता से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने चारों लाेगाें को मृत घोषित कर दिया है। इनकी पहचान महाराजगंज निवासी विकास गुप्ता, डीएन पांडेय व उनके पुत्र आयुष पांडेय तथा धौलपुर राजस्थान निवासी चालक विजय सिंह निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद हाइवे पर वाहनाें का लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया गया।
बेकाबू ट्राला डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर कार से टकराया, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत
दुर्घटना से यमुना एक्सप्रैस-वे पर चार किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया।
संबंधित सामग्री
बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल
हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।
डंपर की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के 4 लाेगाें की मौत, 6 वर्षीय बच्ची घायल
बांदा-बहराइच मार्ग पर बिंदौरा चौराहे के पास जब कार यू-टर्न लेने लगी तो तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई।
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बिजली पोल तोड़ते हुए टोटो को मारी टक्कर, परिवार के 3 सदस्याें समेत 4 की मौत
गुस्साए ग्रामीणों ने एन.एच.-722 पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर करीब 1 घंटे बाद यातायात बहाल करवाया।
गुजरात के जूनागढ़ जिले में बनासकांठा के परिवार की कार ट्रक में घुसी, 4 की मौत
जूनागढ़ जिले के मजेवडी गांव के पास सड़क पर एक कार टकराई एक ट्रक से, चार लोग मर गए जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए। तत्काल बचाव कार्य प्रारंभ किया गया और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।