असम-बंगाल सीमा पर नकदी तस्करी मामला

यात्री बस से 22.50 लाख रुपए की नकदी बरामद, चालक-खलासी गिरफ्तार

पुलिस का अनुमान है कि यह रकम असम के किसी इलाके से भूटान सीमा से सटे क्षेत्र में पहुंचाने के लिए ले जाई जा रही थी।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
यात्री बस से 22.50 लाख रुपए की नकदी बरामद, चालक-खलासी गिरफ्तार

कूचबिहार, 28 अगस्त (हि. स.) : असम-बंगाल सीमा पर लग्जरी यात्री बस की आड़ में कथित तौर पर नकदी की तस्करी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को भांगा पाकरी नाका चैकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने एक यात्री बस से 22 लाख 50 हजार रुपए नकदी बरामद किए है। रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जाने पर पुलिस ने बस चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार दोनों आरोपितों की पहचान अजीनुर मियां और नासिरुद्दीन शेख के रूप में हुई है। दोनों असम और अलीपुरद्वार क्षेत्र के निवासी बताए गए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार असम से बंगाल में प्रवेश कर रही एक लग्जरी बस पर संदेह होने के बाद नाका पर उसकी तलाशी ली गई। बस में यात्रियों की तुलना में सामान अधिक था। तलाशी के दौरान एक लावारिस बैग से 500 रुपए के नोटों की गड्डियां बरामद हुई। इतनी बड़ी रकम देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। घटना की सूचना पाकर सर्किल इंस्पैक्टर संजय कुमार दास और ओसी कपिलदेव राय सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का अनुमान है कि यह रकम असम के किसी इलाके से भूटान सीमा से सटे क्षेत्र में पहुंचाने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संबंधित सामग्री

नोएडा में अवैध रूप से पटाखा भंडारण करने वाला गिरफ्तार

नोएडा में अवैध रूप से पटाखा भंडारण करने वाला गिरफ्तार

आरोपित आगामी त्योहारों के मद्देनजर पटाखों का अवैध भंडारण करने के लिए पटाखे लेकर आया था।

आबकारी विभाग की छापेमारी में लाखों रुपए की सिक्किम शराब जब्त

आबकारी विभाग की छापेमारी में लाखों रुपए की सिक्किम शराब जब्त

शराब की अनुमानित बाजारी कीमत 10 लाख रुपए बताई गई है। छापेमारी के बाद गोदाम सील कर दिया गया।

प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

दो राउटर, वाई-फाई उपकरण, दो कार्ड रीडर, एक पैन ड्राइव और इयरफोन भी मिला। संदेह है कि वह व्हाट्सएप और टैलीग्राम के जरिए कहीं पाकिस्तान में किसी के संपर्क में तो नहीं।

गुरदासपुर में पेड़ से लटकते मिले गुब्बारों के साथ पाकिस्तानी झंडे

गुरदासपुर में पेड़ से लटकते मिले गुब्बारों के साथ पाकिस्तानी झंडे

पाकिस्तानी झंडे और गुब्बारे पेड़ पर लटकते देख प्रत्यक्षदर्शी सहम से गए।

26 भैंसों को कटने से बचाया

26 भैंसों को कटने से बचाया

हरिद्वार की पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 26 भैंसों को एक गलियारे से बरामद किया