नोएडा में युवती आत्महति्या की

नोएडा : नौकरी की तलाश कर रही युवती ने की आत्महत्या

नोएडा में थाना क्षेत्र 126 में रहने वाली युवती दीक्षा यादव ने गुरुवार सुबह घर के पंखे से फंडा लगाकरआत्महत्या कर लिया। वह नर्सिंग की परीक्षा पास करके नौकरी ढूंढ रही थी।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
नोएडा : नौकरी की तलाश कर रही युवती ने की आत्महत्या

नोएडा, (हि.स.) नोएडा के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में रहने वाली युवती ने गुरुवार सुबह आत्महत्या कर लिया। वह नर्सिंग की पढ़ाई कर नौकरी की तलाश कर रही थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 126 के प्रभारी सोमेनेश कुमार ने बताया कि मूलरूप से एटा जनपद की रहने वाली कुमारी दीक्षा यादव (22) पुत्री राकेश कुमार यादव यहां जेपी विश टाउन सोसायटी में रहती थी। उनके साथ उनकी दो बहनें भी यहां पर रह रही थी। उनके अनुसार, युवती ने नर्सिंग की परीक्षा पास की थी और नौकरी की तलाश में थी। उसने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी तरह थाना सेक्टर 58 के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गुरुवार सुबह को एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
 

संबंधित सामग्री

निर्माणाधीन इमारत की 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटका मिला युवक का शव 

निर्माणाधीन इमारत की 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटका मिला युवक का शव 

एसजी हाईवे पर निरमा यूनिवर्सिटी के सामने निर्माणाधीन ट्रेमोंट एडलिप बिल्डिंग की 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटकता एक युवक का शव मिला।

कमरे में फंदे से लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

कमरे में फंदे से लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक गाँव के घर में बुधवार दिन पर एक दसवीं कक्षा की छात्रा का फंदे से लटका शव मिला।

रायपुर : एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

टिकरापारा थाना क्षेत्र के साजिद अली की परिवार को आत्महत्या करने का आरोप है। चारों सदस्यों को मृत पाया गया है और फैलाव रायपुर शहर में प्रहारित हो रहा है।

बाराबंकी : घर के कमरे में फंदे से लटका मिला अध्यापक का शव

बाराबंकी : घर के कमरे में फंदे से लटका मिला अध्यापक का शव

सुभाषकर तिवारी (32) अपने घर के कमरे में फंदों से लटकाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए शव जिलामुख्यालय भेजी गई है। परिवार ने धरती पर गिरने की वजह का खुलासा नहीं किया।

मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

नोएडा के छपरौला गांव में रहने वाले 31 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की, जो मानसिक तनाव के कारण हुआ। उन्हें गाजियाबाद अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया जहां मृत्यु हो गई