आत्महत्या से लटका मिला अध्यापक का शव

बाराबंकी : घर के कमरे में फंदे से लटका मिला अध्यापक का शव

सुभाषकर तिवारी (32) अपने घर के कमरे में फंदों से लटकाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए शव जिलामुख्यालय भेजी गई है। परिवार ने धरती पर गिरने की वजह का खुलासा नहीं किया।

बाराबंकी : घर के कमरे में फंदे से लटका मिला अध्यापक का शव

बाराबंकी, (हि.स.) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में रामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सरकारी सहायक अध्यापक ने आत्महत्या कर ली। शिक्षक का शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर पंचायत रामनगर के कस्बा धमेड़ी-2 में रहने वाले सुभाषकर तिवारी (32) बहराइच जिले के जरवल विकासखंड स्थित बरौलिया के परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। साेमवार काे सहायक अध्यापक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनाें काे अनहोनी की आशंका हुई। परिजनाें ने दरवाजा खोलकर देखा तो सुभाषकर तिवारी कमरे के अंदर पंखे से फंदे के सहारे लटका देखा।परिजनाें ने उन्हें तुरंत नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह व कस्बा प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी छाया तिवारी भी परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में पत्नी के अलावा एक नौ वर्षीय बालक और चार वर्षीय बालिका है। थाना प्रभारी ने बताया कि अध्यापक के आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।

कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

दोनों छात्राएं स्कूटी से घर से स्कूल के लिए निकली थीं।

प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

दो राउटर, वाई-फाई उपकरण, दो कार्ड रीडर, एक पैन ड्राइव और इयरफोन भी मिला। संदेह है कि वह व्हाट्सएप और टैलीग्राम के जरिए कहीं पाकिस्तान में किसी के संपर्क में तो नहीं।

6 महीने से बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, नहीं मिला कोई सुराग

6 महीने से बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, नहीं मिला कोई सुराग

अर्धेंदु सिंह की बेटी अमृता सिंह 13 मार्च से लापता है। घटना के बाद सिउड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। समय बीतने के साथ परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।