रायपुर, (हि.स.) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में बीती देर रात एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है चारों ने आत्महत्या की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतकों में परिवार के मुखिया साजिद अली, उनकी पत्नी और दो बेटियां शामिल हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे घर को सील कर दिया। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश मराई ने शनिवार को बताया कि घटना संजय नगर के मदनी चौक की है। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। वे किराए के मकान में रहते थे। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। चार लोग थे या पांच, इसकी भी जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना टिकरापारा क्षेत्र के मदनी चौक, संजय नगर में साजिद अली (50 वर्ष), उनकी पत्नी राबिया और तीन बच्चों इरशाद अली, शाहिदा बेगम एवं इरशाबा परवीन निवास कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में साजिद अली का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि पत्नी एवं दो बेटियों की मृत्यु विषाक्त पदार्थ सेवन से होना प्रतीत हो रही है। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मर्ग कायम कर मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत विवेचना की जा रही है।
रायपुर : एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
टिकरापारा थाना क्षेत्र के साजिद अली की परिवार को आत्महत्या करने का आरोप है। चारों सदस्यों को मृत पाया गया है और फैलाव रायपुर शहर में प्रहारित हो रहा है।
संबंधित सामग्री
निर्माणाधीन इमारत की 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटका मिला युवक का शव
एसजी हाईवे पर निरमा यूनिवर्सिटी के सामने निर्माणाधीन ट्रेमोंट एडलिप बिल्डिंग की 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटकता एक युवक का शव मिला।
कमरे में फंदे से लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक गाँव के घर में बुधवार दिन पर एक दसवीं कक्षा की छात्रा का फंदे से लटका शव मिला।
नोएडा : नौकरी की तलाश कर रही युवती ने की आत्महत्या
नोएडा में थाना क्षेत्र 126 में रहने वाली युवती दीक्षा यादव ने गुरुवार सुबह घर के पंखे से फंडा लगाकरआत्महत्या कर लिया। वह नर्सिंग की परीक्षा पास करके नौकरी ढूंढ रही थी।
बाराबंकी : घर के कमरे में फंदे से लटका मिला अध्यापक का शव
सुभाषकर तिवारी (32) अपने घर के कमरे में फंदों से लटकाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए शव जिलामुख्यालय भेजी गई है। परिवार ने धरती पर गिरने की वजह का खुलासा नहीं किया।
मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
नोएडा के छपरौला गांव में रहने वाले 31 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की, जो मानसिक तनाव के कारण हुआ। उन्हें गाजियाबाद अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया जहां मृत्यु हो गई