एशिया कप में भारतीय महिला टीम का दबदबा बरकरार

इंडिया टीम ने बांग्लादेश को दी मात, 10वीं बार एशिया कप फाइनल का टिकट कटवाया

अब भारतीय टीम की नजरें खिताबी मुकाबले में अपना शानदार अभियान पूरा कर एशिया कप ट्रॉफी जीतने पर होंगी।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
इंडिया टीम ने बांग्लादेश को दी मात, 10वीं बार एशिया कप फाइनल का टिकट कटवाया

दुबई, 11 सितंबर (हि.स.) : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 40 रन से हराकर 2026 महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के फाइनल में 10वीं बार प्रवेश किया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 64 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 24, ऋचा घोष ने 21, प्रतिका रावल ने 20 और दीप्ति शर्मा ने 13 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना केवल दो रन बना सकीं, जबकि भारती फुलमाली बिना खाता खोले रन आउट हो गईं। बांग्लादेश की ओर से सुल्ताना खातून ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने लगातार विकेट गंवाती रही और 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी। शोर्ना अख्तर ने 22 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा दिलारा अख्तर ने 21, कप्तान निगरा सुल्तान ने 19 और शोभना मोस्तरी ने 18 रन बनाए। भारत की गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा सबसे प्रभावी रहीं। उन्होंने तीन विकेट लेकर बांग्लादेश की रन गति पर अंकुश लगाए रखा। अब भारतीय टीम की नजरें खिताबी मुकाबले में अपना शानदार अभियान पूरा कर एशिया कप ट्रॉफी जीतने पर होंगी।

संबंधित सामग्री

महिला क्रिकेट : भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 4 दिवसीय मैच मोहाली में होगा

महिला क्रिकेट : भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 4 दिवसीय मैच मोहाली में होगा

भारत की टीम में यास्तिका भाटिया कप्तान और ममता मडिवाला विकेटकीपर हैं।

मंधाना-शेफाली की चमक और स्पिनरों का कहर, श्रीलंका को रौंदकर भारत ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड

मंधाना-शेफाली की चमक और स्पिनरों का कहर, श्रीलंका को रौंदकर भारत ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड

एशियाई खेलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम चमकाया है।

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर जीता कांस्य पदक

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर जीता कांस्य पदक

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों के तीसरे राउंड में बांग्लादेश को 31 रन से हराकर अपना दूसरा पदक हासिल किया।

डब्ल्यूसीपीएल में खेलने से भारतीय महिला क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा अनुभव : झूलन गोस्वामी

डब्ल्यूसीपीएल में खेलने से भारतीय महिला क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा अनुभव : झूलन गोस्वामी

झूलन ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए कैरेबियाई परिस्थितियों में खेलना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां उन्हें कई काम खुद करने पड़ते हैं।

श्री चरणी ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में एक साल में सर्वाधिक विकेट लेने का बनाया भारतीय रिकॉर्ड

श्री चरणी ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में एक साल में सर्वाधिक विकेट लेने का बनाया भारतीय रिकॉर्ड

वह उस भारतीय टीम का हिस्सा थीं, जिसने पहली बार 50 ओवर का विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचा था।