नई दिल्ली, 31 अगस्त (हि.स.) : युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के सैमीफाइनल मुकाबले में इतिहास रचने से चूक गए। सैंट्रल जोन के खिलाफ ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए सूर्यवंशी 81 गेंदों में 92 रन बनाकर आउट हुए। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शतक लगाने वाले भारत के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बनने से महज 8 रन दूर रह गए। 15 साल और 157 दिन की उम्र में सूर्यवंशी के पास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ने का शानदार मौका था। तेंदुलकर ने 1988 में रणजी ट्रॉफी मुकाबले में 15 साल और 230 दिन की उम्र में अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक लगाया था। भारत के सबसे कम उम्र में प्रथम श्रेणी शतक लगाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड हालांकि अभी भी ध्रुव पांडोव के नाम है। उन्होंने 1988 में महज 14 साल और 293 दिन की उम्र में शतक लगाया था। सूर्यवंशी शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक नया रिकॉर्ड जरूर अपने नाम किया। वह दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। सूर्यवंशी ने 81 गेंदों की अपनी पारी में आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन 92 के स्कोर पर हर्ष दुबे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने डीप मिडविकेट के ऊपर से गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश की, लेकिन वहां तैनात क्षेत्ररक्षक को कैच थमा बैठे। सूर्यवंशी के पास इस पारी के जरिए सचिन तेंदुलकर के करीब 38 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका था, लेकिन वह शतक से आठ रन दूर रह गए।
वैभव सूर्यवंशी 92 रन पर आउट, तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
वह दलीप ट्रॉफी में अर्द्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए।
संबंधित सामग्री
नौसेना प्रमुख एडमिरल स्वामीनाथन का पहला विदेशी दौरा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे
दोनों देशों ने डिफैंस और सिक्योरिटी में सहयोग को और गहरा करना जारी रखा है, जिसमें मैरीटाइम सिक्योरिटी और रीजनल सहयोग शामिल है।
भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।
एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम रवाना
भारत महिला हॉकी टीम ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया, ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल किया और एशिया के लिए तैयार है।
कनोहर इलैक्ट्रिकल्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 317 करोड़ रुपए
इसमें 50.11 लाख शेयर अलॉट किए गए। कंपनी पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और बिजली वितरण में सक्रिय है।
भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से हराया, सैमीफाइनल के करीब पहुंचा
मौजूदा चैंपियन भारत ने अब तक तीन मुकाबलों में दो जीत और एक ड्रॉ की उपलब्धि की है।