डीजीपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात एएसआई की गोली मारकर हत्या

हमलावरों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात एएसआई की गोली मारकर हत्या

अमृतसर,  18 सितंबर (हि.स.) : अमृतसर के भक्तांवाला अनाज मंडी इलाके में आज ड्यूटी पर तैनात सहायक सब-इंस्पैक्टर हरजीत सिंह की मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव मौके पर पहुंचे और जांच की प्रगति का जायजा लिया। घटनास्थल पर जाने से पहले डीजीपी गौरव यादव ने मृतक एएसआई के परिवार से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी हासिल की तथा घटना की हर पहलू से जांच करने के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमलावरों ने एएसआई हरजीत सिंह का पीछा किया और नजदीक से उन पर गोली चलाई। गोली उनकी गर्दन के पिछले हिस्से में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से .30 बोर के कारतूस का एक खोल भी बरामद किया है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने डीजीपी गौरव यादव को वारदात और अब तक हुई जांच के संबंध में जानकारी दी। डीजीपी ने अधिकारियों को सभी संभावित सुरागों पर काम करने और हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, तकनीकी जांच के साथ-साथ इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वारदात से पहले और बाद में हमलावरों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान, वारदात के पीछे के कारणों और उनकी आवाजाही से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक

कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया


कैथल: नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले चार सप्लायर गिरफ्तार

कैथल: नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले चार सप्लायर गिरफ्तार

आरोपियों से गांजा, अफीम, नशीला घोल और प्रतिबंधित गोलियों की सप्लाई को लेकर पूछताछ की गई

असम में दो जगहों से पांच पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद

असम में दो जगहों से पांच पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद

पुलिस तीनों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार कहां से आए और उन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था

ईडी की चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापेमारी

ईडी की चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापेमारी

तलाशी के दौरान धन को विभिन्न खातों और संस्थाओं के जरिए घुमाने तथा परतदार लेनदेन से जुड़े साक्ष्य मिले हैं

हाथरस : घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव

हाथरस : घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाया। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।