हाथरस में धारदार हथियार से की गई दंपति की हत्या!

हाथरस : घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाया। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
हाथरस : घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव

हाथरस, 27 सितंबर (हि.स.) : उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव घर के अंदर खून से सना हुआ मिला है। उनकी धारदार हथियार से हत्या की गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेसिंक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगरा बाईपास मार्ग स्थित बॉडी गांव के पास रहने वाले पूर्व फौजी शमसुद्दीन (58) और उनकी पत्नी सब्बू घर में थे। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे जब घर का गेट नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ। इसी दौरान पास से गुजर रहे एक नाई ने जमीन पर खून के छींटे देखे। उसने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने किसी तरह घर का दरवाजा खुलवाया। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। शमसुद्दीन और उनकी पत्नी के शव खून से सने पड़े थे। दोनों की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और आने-जाने वाले लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। परिवार से पता चला है कि रिटायर्ड फौजी ने दो शादियां की थी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक

कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया


कैथल: नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले चार सप्लायर गिरफ्तार

कैथल: नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले चार सप्लायर गिरफ्तार

आरोपियों से गांजा, अफीम, नशीला घोल और प्रतिबंधित गोलियों की सप्लाई को लेकर पूछताछ की गई

असम में दो जगहों से पांच पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद

असम में दो जगहों से पांच पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद

पुलिस तीनों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार कहां से आए और उन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था

ईडी की चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापेमारी

ईडी की चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापेमारी

तलाशी के दौरान धन को विभिन्न खातों और संस्थाओं के जरिए घुमाने तथा परतदार लेनदेन से जुड़े साक्ष्य मिले हैं

सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर का पिता सौदागर सिंह खन्ना से गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर का पिता सौदागर सिंह खन्ना से गिरफ्तार

गुलाब सिद्धू को लगातार रंगदारी की कॉल और जान से मारने की धमकियां मिलने के इनपुट के बाद पंजाब पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।