सड़क दुर्घटना: कार की चपेट में आने से महिला की मौत

जींद : कार की चपेट में आने से सड़क पार कर रही महिला की मौत

नरवाना गांव के एक महिला ने गांव लोन से सफाई कर्मी की बाकी काम के दौरान सड़क पार कूड़ा डालकर घर लौट रही थी। उस समय तेज गति में आती चालक ने महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाकर मौत का नुकसान हुआ। फरार चालक पर मामला दर्ज किया गया है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
जींद : कार की चपेट में आने से सड़क पार कर रही महिला की मौत

जींद, (हि.स.) नरवाना खंड के गांव लोन में कूड़ा डाल कर सड़क पार कर घर लौट रही महिला को तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत हो गई। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पति की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव लोन निवासी सावित्री (48) सड़क पार कर वापस घर लौट रही थी। उसी दौरान नरवाना की तरफ से आ रही तेजरफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें सावित्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सावित्री को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक पति महाबीर ने बताया कि उसका बेटी गांव के बस अड्डे दुकान चलाता है। सफाई के बाद उसकी पत्नी सड़क पार कूड़ा डाल कर वापस लौट रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत टोहाना की तरफ फरार हो गया। गढ़ी थाना पुलिस ने महाबीर की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को जानकारी देते हुए गढ़ी थाना के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया है। फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।

सोनीपत में मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 9 घायल

सोनीपत में मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 9 घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा के करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने जा रहे थे।

सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल

सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर हाता-टाटा मार्ग जाम

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर हाता-टाटा मार्ग जाम

युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने जहां ट्रक चालक को पकड़कर पीट डाला, वहीं मुख्य मार्ग पर आवागमन रोक दिया। इससे वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत हुई।

अनियंत्रित होकर स्कूटी के टकराई यात्री बस, 2 युवकों की मौत

अनियंत्रित होकर स्कूटी के टकराई यात्री बस, 2 युवकों की मौत

बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।