घरेलू कीमतों में कोई बदलाव नहीं

केंद्र ने पैट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स घटाया, नई दरें लागू

इन विंडफॉल दरों में प्रत्येक पखवाड़े संशोधन किया जाता है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
केंद्र ने पैट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स घटाया, नई दरें लागू

नई दिल्ली, 17 सितंबर (हि.स.) : केंद्र सरकार ने पैट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॉल) टैक्स में कटौती की है। नई दरें लागू हो गई है। वित्त मंत्रालय ने जारी एक अधिसूचना में कहा कि 16 सितंबर से शुरू हुए पखवाड़े के लिए पैट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॉल) टैक्स में कटौती की गई है। शुल्क की नई दरें प्रभावी हों गई है। मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक डीजल के निर्यात पर सड़क एवं बुनियादी ढांचा उपकर समेत विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) की दर अब 25 रुपए से घटाकर 20 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर एसएईडी 19 रुपये से घटाकर 15 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसी तरह पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क घटाकर 0.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जो पिछले पखवाड़े में 1.5 रुपये प्रति लीटर था। मंत्रालय ने यह भी कहा कि घरेलू खपत वाले पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने 27 मार्च, 2026 को डीजल और एटीएफ के निर्यात पर शुल्क लगाया था। इन विंडफॉल दरों में प्रत्येक पखवाड़े संशोधन किया जाता है। पेट्रोल के निर्यात पर भी 16 मई से यह शुल्क लागू किया गया था।

संबंधित सामग्री

सरकार ने डीजल और एटीएफ पर विंडफॉल टैक्स घटाया, नई दरें आज से लागू

सरकार ने डीजल और एटीएफ पर विंडफॉल टैक्स घटाया, नई दरें आज से लागू

पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया है

ईंधन की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप ने जेलेंस्की को ठहराया जिम्मेदार

ईंधन की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप ने जेलेंस्की को ठहराया जिम्मेदार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की को टिप्पणी करते हुए कहा कि रूस के तेल उपभोग स्थलों पर हमलों के चलते वैश्विक ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।

भारत के समुद्री बेड़े में शामिल हुआ दूसरा स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल ‘निपुण’

भारत के समुद्री बेड़े में शामिल हुआ दूसरा स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल ‘निपुण’

आउटफिटिंग और ट्रायल के एक बड़े प्रोग्राम के पूरा होने के बाद यह वेसल 30 जुलाई को भारतीय नौसेना को सौंपा गया था।

पांच शाम संगीत के नाम, कजरी से शास्त्रीय सुरों तक सजेगा विंध्य का सांस्कृतिक मंच

पांच शाम संगीत के नाम, कजरी से शास्त्रीय सुरों तक सजेगा विंध्य का सांस्कृतिक मंच

मीरजापुर गौघाट मंदिर परिसर में एक बार फिर से संगीत के सुर गूंजेंगे। श्रोताओं को भजन, गजल एवं शास्त्रीय प्रस्तुतियों से रूबरू करवाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 49 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 49 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर में सीआरपीएफ सहयोग से आठ नक्सली गिरफ्तार करने वाली पुलिस ने एक प्रमुख कदम उठाया। इनमें पांच महिलाएँ और तीन पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने अपनी छुपाई छोड़ दी। इनके प्रति 49 लाख रुपये का इनाम देकर उन्हें नई सुरक्षा प्रदान की जाएगी