देश के नेताओं ने अमर शहीद की कुर्बानी को किया याद

शहीद भगत सिंह की जयंती पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शहीद की देशभक्ति और बलिदान को नमन करते हुए नेताओं ने युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
शहीद भगत सिंह की जयंती पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 28 सितंबर (हि.स.) : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भगत सिंह को नमन करते हुए कहा कि इस निडर क्रांतिकारी ने अटूट साहस और दृढ़ संकल्प के साथ भारत की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी अदम्य भावना और देशभक्ति पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भगत सिंह ने अपने अदम्य साहस और वीरता से स्वतंत्रता आंदोलन में नई ऊर्जा का संचार किया। देश के सम्मान के लिए सब कुछ न्योछावर कर देने की उनकी भावना भारत के युवाओं के साहस और संकल्प का प्रतीक है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगत सिंह ने अपने जीवन से साबित किया कि समाज और राष्ट्र के लिए संघर्ष करने की कोई उम्र या सीमा नहीं होती। उन्होंने ब्रिटिश शासन को निडर होकर चुनौती देने के साथ भाषा और क्षेत्र के आधार पर बंटे युवाओं को एकजुट किया और उनमें आजादी की लौ जगाई। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भगत सिंह ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष के साथ अपनी कलम और विचारों के जरिए सामाजिक असमानता तथा समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ भी आवाज उठाई। उनका साहस, वैचारिक दृढ़ता और न्यायपूर्ण समाज का सपना आज भी युवाओं को प्रेरित करता है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगत सिंह का अदम्य साहस और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए भगत सिंह का सर्वोच्च बलिदान और उनकी देशभक्ति भारत की अमूल्य धरोहर है। उनका समर्पण और वीरता सभी को राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने तथा एकता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भटवाड़ी गांव में गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भटवाड़ी गांव में गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को दोनों महान नेताओं द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलना चाहिए

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज, राजा वड़िंग ने प्रोफाइल में किया बदलाव

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज, राजा वड़िंग ने प्रोफाइल में किया बदलाव

सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को बताया ‘पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष’

मुख्यमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन के बलिदानी वीर चुनाराम और गोविंद महतो को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन के बलिदानी वीर चुनाराम और गोविंद महतो को दी श्रद्धांजलि

30 सितंबर 1942 को मानभूम के मानबाजार में हुए ऐतिहासिक संघर्ष और दोनों क्रांतिकारियों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया

शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस श्रद्धा और सम्मान से मनाया

शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस श्रद्धा और सम्मान से मनाया

इस दौरान वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, विचारों और देश की आजादी के लिए उनके योगदान को याद किया

 भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान कार्यक्रम, करीब 10 यूनिट रक्त एकत्र

 भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान कार्यक्रम, करीब 10 यूनिट रक्त एकत्र

आम आदमी पार्टी ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर जिला अस्पताल उर्सला में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी