भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस श्रद्धा और सम्मान से मनाया

इस दौरान वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, विचारों और देश की आजादी के लिए उनके योगदान को याद किया

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस श्रद्धा और सम्मान से मनाया

मजीठा, 29 सितंबर (जस्ट क्लिक) : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह मेमोरियल सोशल एंड स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से लोक सेवा केंद्र पाखरपुर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन सोसायटी के चेयरमैन प्रिंसिपल गुरदीप सिंह रंधावा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, विचारों और देश की आजादी के लिए उनके योगदान को याद किया। वरिष्ठ पत्रकार सुखदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि भगत सिंह को याद करना केवल उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी सोच और विचारों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सोसायटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह भोमा ने कहा कि भगत सिंह ने छोटी उम्र में ही अपना जीवन देश के नाम कर दिया था। उन्होंने देशवासियों को आजादी के साथ न्याय, समानता, शिक्षा, तर्कशील सोच और मानव सम्मान का संदेश दिया।

संबंधित सामग्री

 भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान कार्यक्रम, करीब 10 यूनिट रक्त एकत्र

 भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान कार्यक्रम, करीब 10 यूनिट रक्त एकत्र

आम आदमी पार्टी ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर जिला अस्पताल उर्सला में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेशों से राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मिलती है नई ऊर्जा : रविशंकर प्रसाद

प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेशों से राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मिलती है नई ऊर्जा : रविशंकर प्रसाद

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें देश के सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों और उनके प्रयासों को स्थान मिलता है।

आधुनिक भारत निर्माता और संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी : राजेश राम

आधुनिक भारत निर्माता और संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी : राजेश राम

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया

लाल किले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’

लाल किले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’

स्वतन्त्रता दिवस पर लाल किले में आयोजित ऐतिहासिक समारोह में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ गाया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे सैनिकों के साहस, संघर्ष और बेमिसाल समर्पण की याद दिलाता है