वाराणसी, (हि. स.) जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में पिंडरा बाजार रोड पर तेज गति से आ रही पिकअप वाहन की बोलोरो वाहन से टक्कर हो गई। पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर से पास से ही गुजर रहे फर्नीचर कारीगर जयप्रकाश विश्वकर्मा को धक्का लग गया और वह कुछ दूर जा कर गिरे। जयप्रकाश के चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार की भोर में हुई दुर्घटना में जयप्रकाश की मौत होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर जाम लगा दिया। लोगो ने वाहन मालिक और चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पिंडरा बाजार रोड पर जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम (पिंडरा) प्रतिभा मिश्रा मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों से बातचीत किया। एसडीएम के कार्रवाई कराए जाने के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम को समाप्त किया। एसडीएम पिंडरा ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया है। पिंडरा बाजार रोड पर आवागमन सुचारू रूप से चालू हो गया है। घटना के संबंध में फूलपुर थाना पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
दो वाहनों की टक्कर में फर्नीचर कारीगर की मौत, लोगों ने रोड किया जाम
वाराणसी के पिंडरा बाजार रास्ते पर तेज गति से आती पिकअप वाहन और बोलोरो ट्रक की टक्कर में एक फर्नीचर कारगर की मौत हुई। नजदीकी थाने ने जांच शुरू कर दी है, परिवार शोक व्यक्त करते हुए सड़क पर जाम कर दिया।
संबंधित सामग्री
बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल
हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।
सोनीपत में मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 9 घायल
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा के करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने जा रहे थे।
सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल
पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर हाता-टाटा मार्ग जाम
युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने जहां ट्रक चालक को पकड़कर पीट डाला, वहीं मुख्य मार्ग पर आवागमन रोक दिया। इससे वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत हुई।
अनियंत्रित होकर स्कूटी के टकराई यात्री बस, 2 युवकों की मौत
बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।