वाराणसी, (हि. स.) वाराणसी में सिगरा स्थित रुद्राक्ष सेंटर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को वीबी- जीरामजी पर आयोजित पंच सम्मेलन में देशभर से आए हुए ग्राम सभा प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम सभा को विकसित करने का लक्ष्य लेकर कार्य करना है। किसान को मजबूत करना है। जब लक्ष्य बनाते हैं तब ही उसे प्राप्त करते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का लक्ष्य लिया और अभी तक 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर कर दिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश को भी झोपड़ी मुक्त बनाने का लक्ष्य हम लोगों ने लिया है। इसमें प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन हम लोगों को मिल रहा है। मैं एक गरीब परिवार से आकर के राजनीति में पिछले नौ वर्षों से उपमुख्यमंत्री हूं। मैं जानता हूं कि गरीबों के लिए उपचार कराना कितना कठिन था। पहले लोग अस्पतालों में उपचार नहीं करा पाते थे। या कर्जे में डूब जाते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत योजना दिया। इससे आज हर गरीब अस्पताल में उपचार कर लेने की स्थिति में है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम प्रधान लोगों से कहूंगा कि आप आप गांवों के ग्राम प्रधान हैं तो उन गांव में इतना कार्य कीजिए की भविष्य में आप जिसके ऊपर अंगुली रखें वही ग्राम प्रधान बने। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब और असहाय लोगों के लिए इतनी परियोजनाएं दी हैं, जिससे उनकी गरीबी समाप्त हो जाए। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए परियोजनाएं आईं और आज महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी है। ग्राम सभा स्तर पर भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य होना चाहिए। यहां सभा स्थल पर आए सभी प्रधान गण लोगों को मैं कहूंगा कि अपने क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाएं। सशक्त भारत और सशक्त उत्तर प्रदेश तभी बनेगा जब सशक्त ग्राम सभा बनेगी। आने वाले समय में ग्राम सभा में वेतन देने का संकट दूर हो जाएगा। आप सभी लोग संकल्प लेकर जाइए कि गांव को इतना मजबूत कर देंगे कि विकसित भारत गांव से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि वीबी- जीरामजी परियोजना में गांव-गांव तक विकसित वातावरण बनाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। डबल इंजन की सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। प्रधान स्तर पर आप मेहनत करिए, हम आपका साथ देंगे। मैं उत्तर प्रदेश की बात नहीं कर रहा हूं, पूरा उत्तर भारत पीछे नहीं रहना चाहिए, यह संकल्प लेकर जाइए।
प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का लक्ष्य लेकर 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किया : केशव प्रसाद मौर्य
'आयुष्मान भारत' और 'विकसित भारत' का सपना पाने में सफलता मिली, अब गाँवों को विकसित करना है। उम्मीदवारों ने वीबी-जीरामजी के समग्र संकल्प पर प्रतिबद्धता दिखाई
संबंधित सामग्री
भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।
दसवीं से बारहवीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देगी हरियाणा सरकार
इसके अलावा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के लिए 220 वॉट की ट्यूबलर टाइप लीड एसिड बैटरी की खरीद प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना लक्ष्य : विक्रमादित्य सिंह
उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत 2 अक्तूबर से होगी और टूटू विकास खंड से करीब 782 परिवारों का चयन किया गया है।
संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे बोले - इस तरह के प्रयासों की जरूरत तभी पड़ती है, जब सत्ता जनता की पहुंच से बाहर हो जाती है।
मैट्रो में आम यात्रियों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बच्चों को दी जीवनी पढ़ने की सीख
प्रधानमंत्री की मैट्रो यात्रा ने जहां सादगी का संदेश मिला, वहीं उन्होंने बच्चों को ज्ञान का पाठ भी पढ़ाया।