कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे बोले - इस तरह के प्रयासों की जरूरत तभी पड़ती है, जब सत्ता जनता की पहुंच से बाहर हो जाती है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे

नई दिल्ली, 6 सितंबर (हि.स.) : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के कार्यक्रम को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्यक्रम युवाओं, शिक्षा और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद का अवसर हो सकता था, लेकिन इसे राजनीतिक प्रचार में बदल दिया गया। मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर रविवार को कहा कि लोकतंत्र में सरकार की कार्यप्रणाली अपनी नाकामियों को छिपाने और सवालों को दबाने के लिए विपक्ष को नए-नए विशेषण देने की रही है। समय के साथ विपक्ष के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विशेषण बदलते रहते हैं, लेकिन सरकार की जनविरोधी नीतियों में कोई बदलाव नहीं आता। खरगे ने प्रधानमंत्री के आउटरीच कार्यक्रमों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों की जरूरत तभी पड़ती है, जब सत्ता जनता की पहुंच से बाहर हो जाती है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पेश किए गए रिपोर्ट कार्ड पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश का युवा भी अपना वास्तविक रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के रिपोर्ट कार्ड में बढ़ती बेरोजगारी, वर्षों से लंबित सरकारी भर्तियां और लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि महंगी होती उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति के घटते अवसर और विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर बढ़ता दबाव भी युवाओं के सामने गंभीर मुद्दे हैं। खरगे ने सरकार से इन समस्याओं का ठोस समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि बयानबाजी के बजाय छात्रों और युवाओं की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

संबंधित सामग्री

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।

मैट्रो में आम यात्रियों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बच्चों को दी जीवनी पढ़ने की सीख

मैट्रो में आम यात्रियों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बच्चों को दी जीवनी पढ़ने की सीख

प्रधानमंत्री की मैट्रो यात्रा ने जहां सादगी का संदेश मिला, वहीं उन्होंने बच्चों को ज्ञान का पाठ भी पढ़ाया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, सरकारी राजस्व बढ़ाने का प्रयास : अग्निमित्रा पाल

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, सरकारी राजस्व बढ़ाने का प्रयास : अग्निमित्रा पाल

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक संस्थानों की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए अर्थव्यवस्था की तस्वीर चमकाने की कोशिश : जयराम रमेश

आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए अर्थव्यवस्था की तस्वीर चमकाने की कोशिश : जयराम रमेश

पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के आकलन के अनुसार वास्तविक जीडीपी वृद्धि करीब 2.6 प्रतिशत है।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेशों से राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मिलती है नई ऊर्जा : रविशंकर प्रसाद

प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेशों से राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मिलती है नई ऊर्जा : रविशंकर प्रसाद

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें देश के सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों और उनके प्रयासों को स्थान मिलता है।