सरकार ने 5 लाख डाटा सिम खरीद को दी मंजूरी

दसवीं से बारहवीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देगी हरियाणा सरकार

इसके अलावा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के लिए 220 वॉट की ट्यूबलर टाइप लीड एसिड बैटरी की खरीद प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
दसवीं से बारहवीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़, 7 सितंबर (हि.स.) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवता एवं तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर बल दे रही है, ताकि विद्यार्थी वर्तमान समय की मांग के अनुसार दक्ष हो सके। सरकार ने विद्यार्थियों के लिए 5 लाख डाटा सिम खरीद को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री सोमवार को हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में हरियाणा के उच्चतर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 5 लाख टैबलेट दिए जाएगें। इनके लिए डाटा सिम की खरीद की जाएगी। इसके अलावा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के लिए 220 वॉट की टयूबलर टाइप लीड एसिड बैटरी की खरीद प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें 100 एएच, 200 एएच तथा 120 एएच सहित 5 टाईप की बैट्रियों की खरीद शामिल हैं। हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री ने हैफेड द्वारा संचालित असंध शुगर मिल के वार्षिक ओवरहॉलिंग, मरम्मत, रखरखाव एवं सामान सहित एक साल के लिए 11.90 करोड़ रुपए में चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत दक्षिण जॉन के लिए 33 तथा नोर्थ जॉन के लिए 26 एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस की बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नागरिकों को देने के लिए मंजूरी प्रदान की गई। एचपीपीसी बैठक में लगभग 90 करोड़ रुपए से अधिक के सेवा कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़, निदेशक सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग तथा एमडी एचवीपीएन डा. आदित्य दहिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया।

मोहाली में किसानों का 7 दिवसीय धरना शुरू, एमएसपी समेत कई मुद्दे उठाए

मोहाली में किसानों का 7 दिवसीय धरना शुरू, एमएसपी समेत कई मुद्दे उठाए

किसानों की प्रमुख मांगों में पंजाब के नदी जल से जुड़े पुराने समझौतों को रद्द करना और इस मुद्दे पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना शामिल है।

नजफगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की समीक्षा

नजफगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की समीक्षा

अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र में हर महीने औसतन करीब 47 हजार मरीज ओपीडी में और 9 हजार मरीज एमरजैंसी में पहुंच रहे हैं।

मोहाली में जमीन की खुदाई के दौरान मिले सदियों पुराने चांदी के सिक्के

मोहाली में जमीन की खुदाई के दौरान मिले सदियों पुराने चांदी के सिक्के

पार्षद शमशेर सिंह ने बताया कि इन सिक्कों की उम्र 500-600 साल पुरानी है, जबकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई। यह ऐतिहासिक गांव की महत्त्वपूर्ण खोज हो सकती है।

पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के महाधिवक्ता

पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के महाधिवक्ता

प्रतिष्ठित चिकित्सा पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने कानून के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी कड़ी मेहनत व लीगल सूझबूझ के बल पर आज प्रदेश के सर्वोच्च कानून अधिकारी के पद तक पहुंचे।