बारिश में न फिसलने वाले पत्थर लगाए जाएं

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का कार्य 3 साल में होगा पूरा, तीर्थ मित्र योजना से सहेजेंगे 200 धरोहरें : सीएम योगी

बैठक में ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास, विरासत संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का कार्य 3 साल में होगा पूरा, तीर्थ मित्र योजना से सहेजेंगे 200 धरोहरें : सीएम योगी

मथुरा, 04 सितम्बर (हि.स.) : गीता शोध संस्थान परिसर स्थित यमुना एक्सप्रैस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में गुरुवार देर शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नौवीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास, विरासत संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का कार्य आगामी तीन वर्षों में तीन चरणों में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही मथुरा- वृंदावन रेल मार्ग पर सुगम यातायात के लिए सड़क मार्ग बनाने की योजना पर भी सहमति बन गई है। बैठक में हार्टफुलनेस फाउंडेशन हैदराबाद द्वारा सीएसआर के तहत विकास कार्य कराने और गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए 10 गोल्फ कार्ट दान देने पर चर्चा हुई। संस्कृति विभाग की ष्स्मारक मित्रष् योजना की तर्ज पर अब तीर्थ मित्र योजना संचालित की जाएगी। इसके तहत ब्रज की उच्च विरासत वाली 200 चिह्नित जीर्ण-शीर्ण धरोहर संरचनाओं और स्मारकों का व्यवस्थित संरक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्राचीन पांडुलिपियों, ज्ञान और साहित्य को सहेजने के भी कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मथुरा- वृंदावन में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जगह- जगह होल्डिंग एरिया बनाए जाएं। वृंदावन परिक्रमा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां ऐसे पत्थर और मिट्टी का प्रयोग किया जाए जो बारिश में न फिसलें और न ही पैरों में चुभें। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा संदीप सिंह, राज्यसभा सदस्य तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, मेघश्याम सिंह, राजेश चौधरी, एमएलसी योगेश नौहवार, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव पर्यटन विभाग अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान, प्रमुख सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वी. हेकाली झिमोमी, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन तथा नगर विकास पी. गुरूप्रसाद, परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन, पुलिस महानिदेशक सुवेंद्र कुमार भगत, मंडलायुक्त आगरा मंडल नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी एन जी, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, मुख्य विकास अधिकारी डा. पूजा गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चाैधरी भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, राष्ट्रीय लोक दल नेता प्रीतम सिंह उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस

योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस

कार्यों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी शिथिलता के नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

योगी ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।

भगवान श्रीराम-कृष्ण, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी पर आस्था रखती है मौजूदा सरकार : योगी आदित्यनाथ

भगवान श्रीराम-कृष्ण, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी पर आस्था रखती है मौजूदा सरकार : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री रहते 20वीं बार जन्मस्थान आए योगी ने सबसे पहले यहां गर्भगृह में लला के दर्शन किए।

देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस की पिछलग्गू है सपा : योगी आदित्यनाथ

देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस की पिछलग्गू है सपा : योगी आदित्यनाथ

अब डबल इंजन की सरकार है और अगर बेटियों पर आंख डाली तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम ही है।

अगले छह माह में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी : योगी

अगले छह माह में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी : योगी

मुख्यमंत्री ने साढ़े तीन हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, साल 2017 से पहले की सरकारों पर उठाए सवाल