बलिया, 29 अगस्त (हि.स.) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, बांसडीह और बैरिया तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही बाढ़ प्रभावितों की समस्याएं भी सुनीं और बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कार्यक्रम में बांसडीह तहसील के गलाफरपुर में सपा को कांग्रेस की पिछलग्गू पार्टी करार दिया और कहा अखिलेश यादव जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र को निजी संपत्ति बनाना चाहते थे, क्योंकि 200 करोड़ रुपए की लागत थी लेकिन 800 करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद पूरा नहीं बनाया है। अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अब डबल इंजन की सरकार है और अगर बेटियों पर आंख डाली तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम ही है। जल्दी ही बलिया में भृगु मैडीकल कालेज की आधारशिला रखी जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने बाढ़ पीड़िताें का सामग्री वितरित करने के बाद अपने संबाेधन में आगे कहा कि देश की आजादी का गला घोंटने का काम जब कांग्रेस ने किया था तब जेपी ने आगे बढ़कर विरोध किया। जिस कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोटा था, सपा अब उसी की पिछलग्गू बन गई है। लखनऊ में जिस जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र की लागत सिर्फ 200 करोड़ होनी चाहिए थी, सपा ने उस पर 800 करोड़ से अधिक खर्च किया। फिर भी वह अभी अधूरा है। उन्होंने कहा कि सपाइयों का उसे व्यक्तिगत सम्पति बनाने का इरादा था। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में इस बार 251 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। एक हजार लोगों को राहत शिविरों में ठहराया गया है। 447 बाढ़ चैकियां बनाई गई हैं। बलिया में दयाशंकर सिंह को चुना तो वह भी अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्हाेंने मंच से भाजपा विधायकाें, मंत्रियाें व नेताओं के नामाें का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी नेता बलिया के विकास के लिए तत्पर हैं। मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए बलियावासियों की खूब प्रशंसा की। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक केतकी सिंह, विधायक हंसू राम, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, सुनीता श्रीवास्तव, भरत सिंह, आनंद स्वरूप शुक्ल, उपेंद्र तिवारी, राजधारी सिंह, संजय यादव, शिवशंकर चौहान तथा सुरेंद्र सिंह आदि थे।
देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस की पिछलग्गू है सपा : योगी आदित्यनाथ
अब डबल इंजन की सरकार है और अगर बेटियों पर आंख डाली तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम ही है।
संबंधित सामग्री
योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस
कार्यों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी शिथिलता के नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव
योगी ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।
भगवान श्रीराम-कृष्ण, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी पर आस्था रखती है मौजूदा सरकार : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री रहते 20वीं बार जन्मस्थान आए योगी ने सबसे पहले यहां गर्भगृह में लला के दर्शन किए।
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का कार्य 3 साल में होगा पूरा, तीर्थ मित्र योजना से सहेजेंगे 200 धरोहरें : सीएम योगी
बैठक में ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास, विरासत संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए।
अगले छह माह में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी : योगी
मुख्यमंत्री ने साढ़े तीन हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, साल 2017 से पहले की सरकारों पर उठाए सवाल