इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम दौरान

अगले छह माह में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी : योगी

मुख्यमंत्री ने साढ़े तीन हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, साल 2017 से पहले की सरकारों पर उठाए सवाल 

By : Just Click National , Harmanjot Singh
अगले छह माह में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी : योगी

लखनऊ, 25 अगस्त (हि.स.) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3,572 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 9.30 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। अगले छह माह में एक लाख और युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है और भ्रष्टाचार व नकल माफिया पर प्रभावी कार्रवाई की है। उन्होंने 2017 से पहले की सरकारों पर भर्ती में देरी और अनियमितताओं का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नौ लाख 30 हजार से अधिक उत्तर प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाने में सफलता प्राप्त की है और एक भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न नहीं खड़ा कर सकता। हमने पहले दिन से तय कर रखा है कि जो 2017 के पहले की परिपाटी थी, वह अब नहीं चलेगी।

संबंधित सामग्री

योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस

योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस

कार्यों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी शिथिलता के नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

योगी ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।

भगवान श्रीराम-कृष्ण, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी पर आस्था रखती है मौजूदा सरकार : योगी आदित्यनाथ

भगवान श्रीराम-कृष्ण, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी पर आस्था रखती है मौजूदा सरकार : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री रहते 20वीं बार जन्मस्थान आए योगी ने सबसे पहले यहां गर्भगृह में लला के दर्शन किए।

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का कार्य 3 साल में होगा पूरा, तीर्थ मित्र योजना से सहेजेंगे 200 धरोहरें : सीएम योगी

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का कार्य 3 साल में होगा पूरा, तीर्थ मित्र योजना से सहेजेंगे 200 धरोहरें : सीएम योगी

बैठक में ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास, विरासत संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए।

फिर गूंजेगी अखाड़े में पहलवानों की हुंकार, पारंपरिक खेलों को संवारने की तैयारी

फिर गूंजेगी अखाड़े में पहलवानों की हुंकार, पारंपरिक खेलों को संवारने की तैयारी

मीरजापुर की पहचान केवल ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं है। यहां की मिट्टी ने वर्षों से पहलवानों और पारंपरिक कला के साधकों को तैयार किया है।