मीरजापुर, 01 सितंबर (हि.स.) : विंध्य क्षेत्र की मिट्टी में कभी कुश्ती के दांव-पेच के साथ बाना-तलवार और गदा के करतबों की धूम रहती थी। बदलते समय में भले ही इन पारंपरिक खेलों की चमक कुछ फीकी पड़ी हो, लेकिन अब इन्हें फिर से नई पहचान दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। वासलीगंज स्थित किशुन प्रसाद की गली के बाबू किशुन प्रसाद अखाड़े को नए स्वरूप में विकसित करने की पहल की जा रही है। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्याम केशरी अखाड़े पहुंचे। उन्होंने पारंपरिक खेलों से जुड़े खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान 16 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल के सामने विंध्य की पारंपरिक कला और संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कुश्ती के साथ बाना-तलवार और गदा के प्रदर्शन ने उस आयोजन में विंध्य की पुरानी खेल परंपरा की झलक पेश की थी। खिलाड़ियों के सम्मान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी कलाएं मीरजापुर की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा हैं। इन्हें केवल अतीत की याद बनकर नहीं रहने दिया जाना चाहिए, बल्कि नई पीढ़ी को इनसे जोड़ने के प्रयास होने चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष ने बाबू किशुन प्रसाद अखाड़े के सुंदरीकरण और विकास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अखाड़े को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि यहां पारंपरिक खेलों का अभ्यास करने वाले युवाओं को बेहतर माहौल मिल सके। उन्होंने कहा कि मीरजापुर की पहचान केवल ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं है। यहां की मिट्टी ने वर्षों से पहलवानों और पारंपरिक कला के साधकों को तैयार किया है। अखाड़ों को संरक्षण देकर इस विरासत को आगे बढ़ाया जा सकता है। खिलाड़ियों ने भी अखाड़े के विकास की पहल का स्वागत किया। उनका कहना है कि बेहतर सुविधाएं मिलने से युवाओं का रुझान पारंपरिक खेलों की ओर बढ़ेगा और विंध्य की इन पुरानी विधाओं को प्रदेश और देश के स्तर पर नई पहचान मिल सकेगी।
फिर गूंजेगी अखाड़े में पहलवानों की हुंकार, पारंपरिक खेलों को संवारने की तैयारी
मीरजापुर की पहचान केवल ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं है। यहां की मिट्टी ने वर्षों से पहलवानों और पारंपरिक कला के साधकों को तैयार किया है।
संबंधित सामग्री
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
अभियान के तहत 'सेवा में मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वच्छता, जरूरतमंदों की सहायता, नदियों और जलाशयों के पुनरुद्धार, जल संरक्षण और कचरा पृथक्करण जैसे कार्यों से जोड़ा जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी रक्षाबंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं
मोदी ने रक्षाबंधन पर श्लोकों से जुड़े संदेश दिए, जो जय, समृद्धि और स्नेह को प्रोत्साहित करते हैं।
जसप्रीत सिंह जस्सी बने यूथ अकाली दल के राज्य महासचिव
युवाओं को जोड़ना और पार्टी की सोच को घर-घर तक पहुंचाना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी।
दिल्ली में स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू
शिमला में मुखमंत्री सुखविंदर सिंघ सुक्खू ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्पोर्ट्स, फिटनेस, और इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का दौरा किया।
दिल्ली में 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभांरभ, 25 देशों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
27 जुलाई से 2 अगस्त तक राछ्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 25 देशों के खिलाड़ी खेलेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वागत करते हुए दिल्ली की सुसज्जित खेल अवसंरचनाओं और उत्साहवर्धन की मांग की।