सुपौल, 19 सितंबर (हि.स.) : भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी द्वारा ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाऊस का नियमित निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण शनिवार को किया गया। इस दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन पदाधिकारी, सुपौल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, सुपौल एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, सुपौल के अलावा जिले में मान्यता प्राप्त सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे। इसके साथ ही उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव तथा अवर निर्वाचन पदाधिकारी कमलेश कुमार सुपौल-सह-प्रभारी पदाधिकारी, ईवीएम वेयर हाउस भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल को सुरक्षा के दृष्टिकोण से वेयर हाउस में लगे विद्युत बल्ब एवं स्विच को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार ईवीएम ,वीवीपैट वेयर हाउस का प्रत्येक माह बाह्य निरीक्षण तथा प्रत्येक तीन माह पर वेयर हाउस खोलकर आंतरिक निरीक्षण किया जाना निर्धारित है। इसी प्रक्रिया के तहत सितंबर माह का यह आंतरिक निरीक्षण किया गया।
डीएम-एसपी ने किया ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण
निरीक्षण में अग्निशमन, विद्युत प्रबंधन और अन्य अधिकारियों की भागीदारी शामिल थी।
संबंधित सामग्री
भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता टी20 स्वर्ण
भारत ने क्रिकेट में हासिल की दोहरे स्वर्ण की उपलब्धि
देर रात भोपाल पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत
गोपालक सम्मेलन में शामिल होने के साथ नवीन न्याय संहिताओं पर आयोजित पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तथा चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने का प्रयास किया
जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई इलाकों में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है
‘तरंग शक्ति’ में 60-80 लड़ाकू विमानों ने दिखाया हवाई युद्ध कौशल
जोधपुर एयरबेस पर हुई भारत और विदेशी लड़ाकू विमानों के बीच डॉगफाइट और एयर कॉम्बैट ट्रेनिंग